शिक्षा

अनुशासन, डिजिटल नियम और मूल्यों पर लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल तारा हॉल में किया मार्गदर्शन

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

तारा हॉल, लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल के गोंजागा ऑडिटोरियम में  अभिभावकों के लिए एक विशेष ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “Excellence in Unison” रखा गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन और विद्यालय-अभिभावक सहयोग को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में श ज़ायन सेखर और सुश्री अमीशा राफेल उपस्थित रहे।  ज़ायन एक लाइफ स्किल ट्रेनर और मोटिवेशनल स्पीकर हैं तथा पूर्व में डॉन बॉस्को स्कूल, नॉर्थ ईस्ट में वाइस प्रिंसिपल के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।अनुशासन, डिजिटल नियम और मूल्यों पर  लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल तारा हॉल में किया मार्गदर्शन
कार्यक्रम का शुभारंभ सिस्टर अपोलिना के स्वागत संबोधन से हुआ, जिसमें उन्होंने शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों को विद्यालय के नियमों, अनुशासन, परीक्षा प्रणाली तथा उपस्थिति से संबंधित आवश्यक निर्देशों की जानकारी दी।
सत्र के दौरान विद्यालय की नो टॉलरेंस पॉलिसी के अंतर्गत बुलिंग, नशे के दुरुपयोग, अभद्र भाषा, परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग, अनियमित उपस्थिति तथा डिजिटल अनुशासन जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया। प्रिंसिपल रितु शर्मा ने अभिभावकों से बच्चों में ईमानदारी, अनुशासन, सम्मान और नैतिक मूल्यों के विकास के लिए विद्यालय के साथ सहयोग करने का आग्रह किया गया।
अपने प्रेरक संबोधन में  ज़ायन ने सकारात्मक सोच, खुशी से जीवन जीने, कृतज्ञता, क्षमा और पारिवारिक सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए माता-पिता और विद्यालय का संयुक्त प्रयास आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस उपयोगी और प्रेरणादायक सत्र के लिए आभार व्यक्त किया

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close