संस्कृति

पद्मश्री विद्या नंद से हिमाचल गौरवान्वित

No Slide Found In Slider.

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पद्मश्री विद्या नंद सरेक को उनके गांव सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के देवठी मझगांव में जाकर उन्हें भारत सरकार द्वारा पदमश्री के अलकर्ण से नबाजे जाने पर प्रदेश कांग्रेस की ओर से बधाई दी।उन्होंने कहा कि उनकी इस उपलब्धि से प्रदेश का कला क्षेत्र गौरवांवित हुआ है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

राठौर ने इस दौरान उन्हें टोपी और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उन्होंने सरेक के सम्मान में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस पछाद के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि कला के क्षेत्र में सरेक के उलेखनीय कार्य के लिए उन्हें जो सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया गया है उससे प्रदेश विशेष तौर पर सिरमौर का नाम ऊंचा हुआ है।उन्होंने कहा कि कला के प्रति उनके स्नेह और प्यार की बजह से उन्हें यह सम्मान मिला है जिसके वह वास्तविक हकदार थे।

राठौर ने क्षेत्र के विकास में प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्व.डॉ.परमार को याद करते हुए कहा कि आधुनिक समय में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के उलेखनीय योगदान को भी कभी भुलाया नही जा सकता।उन्होंने कहा कि आज यह क्षेत्र वर्तमान भाजपा सरकार की उपेक्षा का शिकार बना है।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जितना भी विकास हुआ वह सब कांग्रेस सरकार व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर का विशेष योगदान रहा।उन्होंने कहा कि पछाद विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ रहा है और फिर से यह कांग्रेस की झोली में ही आना चाहिए।उन्होंने कहा कि तभी इस क्षेत्र का विकास होगा।उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि प्रदेश की प्रगति के लिये कांग्रेस को सत्ता में लाना बहुत ही जरूरी है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

राठौर ने हाल ही के चार उप चुनावों में कांग्रेस को मिली शानदार जीत का उल्लेख करते हुए कहा कि इन चुनाव परिणामों के बाद भाजपा को देश प्रदेश में लोगों की कुछ कुछ समस्याएं नज़र आने लगी है,जिसे वह पिछले लंम्बे समय से नजरअंदाज कर बेठी थी।उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां जन विरोधी रही है।आज देश प्रदेश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी इसी का परिणाम है। किसानों व बागवानों के प्रति भाजपा संवेदनहीन रही है।

राठौर ने कहा कि अब प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर चल पड़ी है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की होगी,जो जन आकांक्षाओं को पूरा करेगी।उन्होंने कहा कि पछाद फिर से कांग्रेस की झोली में आये इसके लिये सभी को एकजुटता के साथ कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए काम करना होगा,इसी में क्षेत्र की भलाई होगी।उन्होंने इसके लिये सभी से सहयोग मांगा।

इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगुराम मुसाफिर,ब्लॉक अध्यक्ष बेलीराम शर्मा सहित पार्टी के कई अन्य नेता मौजूद थे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close