विविध

पुरानी पेंशन हेतु एक जुट हो रहे समस्त विभागो के कर्मचारी

No Slide Found In Slider.

 

पुरानी पेंशन न केवल सरकारी कर्मचारियों के लिय बल्कि अब सरकार के लिय भी गले की हड्डी बन गई हें जो उगली जा रही न निगली जा रही हें धर्मशाला की कामयाब रेली के बाद नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ के होंसले बुलंद हें तथा मार्च 2022 से पूर्व शतप्रतिशत सदस्यों को संघ का सद्स्य बनाने का लक्ष्य रखा हें इसी कड़ी में नई पेंशन कर्मचारी संघ जिला सिरमौर ने खण्ड पोंटा साहिब के विभिन्न विभागो विद्युत, महिला एवं बाल कल्याण विभाग, कृषि , राजस्व, कल्याण, पुलिस, चिकित्सा, जल शक्ती,पुलिस, पशु चिकत्सा, पंचायती राज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पुरानी पेंशन बहाली पर चर्चा की तथा वर्ष 2022-23 की संघ की सदस्यता हेतु प्रेरित किया। खण्ड अध्यक्ष बी आर सिंगटा के नेत्रत्व में चलाये गय इस अभियान में जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र पुन्ड़ीर के अतिरिक्त राज्य उपाध्यक्ष सुनिल तोमर राज्य सलाहकार जोगी राम क्नयाल जिला कार्य कारिणी सद्स्य कपिल शणकवान ने समस्त विभागो में जा कर कर्मचारियों से नई पेंशन व्यव्स्था की कमियों पर चर्चा की तथा पुरानी पेंश्ंन बहाली हेतु चलाये जा रहे आन्दोलन को सफल बनाने में सहयोग को अपील की।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

इस अभियान में मार्गदर्शन एवं स्कारात्मक सहयोग हेतु 5 सदस्यीय दल ने एस डीएम विवेक महाजन एवं डी एस पी बीर बहादुर नेगी, बी डी ओ पोंटा साहिब आदि अधिकारियों से भी भेंट की ।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

संघ खण्ड अध्यक्ष ने कहा कि सम्पुर्ण हिमाचल में 31 मार्च तक शत प्रतिशत कर्मचारियों को नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ का सद्स्य बनाया जायगा तथा मार्च माह में बजट सत्र के दौरान शिमला में प्रस्तावित रेली में सिमौर से हजारो कर्मचारी भाग लेंगे।

जिला अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि सुचना के अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त सुचना के अनुसार 1 लाख 7 हजार कर्मचारियों हेतु पुरानी पेंशन बहाल करने के लिय सरकार पर कोई भी अतिरिक्त वित्तिय बोझ नही पड़ेगा बल्कि सरकार प्रतिवर्ष सेकड़ो करोड़ की बचत करेगी। संघ ने माननीय मुख्यमन्त्री महोदय से निवेदन किया कि धर्मशाला में विधानसभा सत्र में दिये गये आश्वासन के तहत शीघ्र ही पुरानी पेंशन बहाली की समिति की अधिसूचना करे ताकी बजट सत्र से पूर्व यह समिति अपनी सिफारिशे सरकार के समक्ष रख सके। संघ अधिकारियों ने आगाह किया कि यदि कार्मिक एवं वित्त विभाग द्वारा शीघ्रता से इस विषय पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं की तो मजबूरन हजारो कर्मचारियों को जिनकी संख्या 1 लाख को पार कर सक्ती हें अपनी पुरानी पेंशन बहाली की मांग मन्वाने के लिय धरने पर बेठना पड़ेगा तथा यह आन्दोलन तब तक निरंतर चलता रहेगा जब तक पुरानी पेंशन बहाल नही होती। संघ अध्यक्ष ने कहा कि नई पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मात्र कुछ सौ रुपयों की पेंशन से बुढापा काटना मुश्किल ही नही असम्भव हें साथ ही कर्मचारी अपने भविश्य हेतु जमा पूंजी को किसी निजी कम्पनी के हाथ देने का जोखिम उठाने को राजी नही अत वह अपने इस अत्यंत अनिवार्य अधिकार के लिय संघर्ष की कोई भी सीमा पार करने हेतु तेयार हें।

 

इसी कड़ी में संघ ने  उर्जा एवं बहुउद्देशीय परियोजना मन्त्री सुख राम चोधरी से मिल कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने का आग्रह किया

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close