स्वास्थ्य

5% महंगाई भत्ते (DA) की घोषणा का स्वागत

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता के अवसर पर हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन (HMOA) के प्रतिनिधिमंडल ने ओक ओवर, शिमला में  मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू  से भेंट की।

No Slide Found In Slider.

इस अवसर पर HMOA के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अंकुश ठाकुर ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए 5% महंगाई भत्ते (DA) की घोषणा करने हेतु  मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में चल रहे विकासात्मक कार्यों तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया।

No Slide Found In Slider.

मुख्यमंत्री ने HMOA की मांगों एवं मुद्दों पर पूर्ण सहयोग देने तथा सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ विचार करने का आश्वासन दिया। साथ ही, एसोसिएशन की मांगों एवं चिकित्सा अधिकारियों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा के लिए 28 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री कार्यालय में बैठक निर्धारित करने पर सहमति जताई।

HMOA प्रदेश के चिकित्सा अधिकारियों के कल्याण, स्वास्थ्य विभाग के निरंतर विकास तथा हिमाचल प्रदेश की जनता को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close