ब्रेकिंग-न्यूज़

*हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण शुरू

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

*”72,586 पुरुष और 28,476 महिला अभ्यर्थियों ने किया आवेदन; प्रदेशभर में PSE/PET प्रक्रिया जारी*

No Slide Found In Slider.

शिमला, 23 अक्टूबर 2026: हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबलों की भर्ती के लिए शारीरिक मानक परीक्षा (PSE) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की प्रक्रिया प्रदेशभर में शुरू हो गई है।

यह भर्ती हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) द्वारा 10 जुलाई 2026 को जारी विज्ञापन संख्या 57/7-2026 के तहत हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग (कांस्टेबल भर्ती) नियम, 2024 के अनुसार करवाई जा रही है।

कांस्टेबल भर्ती के लिए कुल 1,01,062 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 72,586 पुरुष और 28,476 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

PSE और PET का आयोजन प्रदेश के सभी जिलों में 22 अक्टूबर से 5 दिसंबर 2026 तक चरणबद्ध और दिनवार तरीके से किया जाएगा, ताकि भर्ती प्रक्रिया सुचारू, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी हो सके।

शारीरिक परीक्षण की शुरुआत 22 अक्टूबर को किन्नौर तथा लाहौल-स्पीति जिलों से हुई। किन्नौर के छोल्टू मैदान, टापरी में निर्धारित परीक्षण के लिए 356 महिला और 620 पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। वहीं, लाहौल-स्पीति में 123 महिला और 198 पुरुष अभ्यर्थियों को परीक्षण के लिए बुलाया गया है।

No Slide Found In Slider.

पुलिस विभाग द्वारा सभी निर्धारित परीक्षा स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि शारीरिक परीक्षण निष्पक्ष, व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से आयोजित किए जा सकें।

डीजीपी ने अभ्यर्थियों को दी शुभकामनाएं

*हिमाचल प्रदेश के डीजीपी श्री अशोक तेवारी, आईपीएस ने कहा,*

*“भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित नियमों के अनुसार करवाई जा रही है। प्रत्येक पात्र अभ्यर्थी को अपनी योग्यता और शारीरिक दक्षता साबित करने का समान अवसर दिया जाएगा। मैं सभी अभ्यर्थियों से अपील करता हूं कि वे आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना के साथ परीक्षण में भाग लें तथा हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।”*

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे HPPSC द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करें और अपने कॉल लेटर में निर्धारित तिथि, समय और परीक्षा स्थल पर समय पर पहुंचें।

भर्ती से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम और आवश्यक निर्देश हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close