विविध

सीएम सुक्खू ने किया डा. संजय सूद की पुस्तक का विमोचन

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

-जल के नमूनों में भौतिक-रासायनिक परीक्षणों के विश्लेषण की सरल प्रक्रियाओं पर आधारित है पुस्तक
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वन बल प्रमुख एवं सीपीडी जाइका डा. संजय सूद द्वारा लिखित “Simplified Procedures for Analysis of Physico-Chemical Test in Water Sample” यानी जल के नमूनों में भौतिक-रासायनिक परीक्षणों के विश्लेषण की सरल प्रक्रियाओं पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। राज्य सचिवालय में आयोजित वाइल्ड लाइफ बोर्ड की मीटिंग के अवसर पर डा. संजय सूद की इस पुस्तक का विमोचन किया गया। पानी के सैंपल पर आधारित महत्वपूर्ण पुस्तक प्रकाशित करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने डा. संजय सूद का बधाई दी। गौरतलब है कि डा. संजय सूद अब तक जल, जंगल, जमीन, प्रदूषण, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन समेत 15 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित कर चुके हैं। हिमाचल से संबंध रखने वाले भारतीय वन सेवा अधिकारी एवं वन बल प्रमुख डा. संजय सूद द्वारा लिखित हरेक पुस्तकें काफी मायने रखती हैं।
इस अवसर पर बागवानी, राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, विधायक संजय अवस्थी, प्रधान सचिव वन एम सुधा देवी और पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ आलोक नागर भी उपस्थित रहे।

No Slide Found In Slider.
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close