संस्कृति

इस तरह लाखों का दिल जीता इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल ऑफ़ शिमला ने…

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

 

इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल ऑफ़ शिमला क़े पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश क़े मुख्यातिथि  जय राम ठाकुर ने की।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विजेता फ़िल्म निर्देशक को सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रदेश क़े शहरी विकास, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मंत्री श्री सुरेश भारद्वाज ने शिरकत की।

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ शिमला के तीसरे और आखिरी दिन ‘थलाइवी’ के निर्देशक ‘विजय’ ने सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर शिरकत की।

हाल ही में ‘कंगना रनौत’ स्टारर फ़िल्म ‘थलाइवी’ रिलीज हुई है। यह फिल्म तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के जीवन पर बनी फिल्म है, जिसमे एक एक्टर से मुख्यमंत्री बनने के संघर्ष और चुनौतियों को दर्शाया गया है।

निर्देशक ‘विजय’ ने थलाइवी’ फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों के साथ ओपन फॉर्म में तमिल सिनेमा और कमर्शियल सिनेमा पर विस्तार से चर्चा की। फेस्टिवल में तीसरे दिन अंतरराष्ट्रीय वर्ग में मोरक्को की ‘अमगाहर’ और इरान की ‘ नाज़ी’ फिल्म भी प्रदर्शित की गई।

 

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेंदुए के आतंक पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘ शूट द लेपर्ड’ को दर्शकों की सराहना मिली। इसके अलावा लेखक ‘सुमित राज विशिष्ट’ के उपन्यास ‘टी शॉप एट नारकंडा’ पर हिमाल नचीकेत दास’ के फिल्म को भी दर्शकों ने खूब सराहा। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ शिमला की अवॉर्ड सेरेमनी में मुख्यमंत्री श्री ‘जयराम ठाकुर मुख्य’ अतिथि के रुप में शामिल हुए। उन्होंने फेस्टिवल में अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय और हिमाचल वर्ग में बेस्ट फिल्म को पुरस्कृत किया। फीचर डॉक्यूमेंट्री एनिमेशन और शार्ट फिल्म प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है ।

 

 

 

Award list 7 वां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ शिमला

 

इंटरनेशनल

फीचर फिल्म

 

स्पेशल जूरी अवॉर्ड – डाई ग्रेज

डायरेक्टर – रोनाल्डो उनतेरबेर्गेर

No Slide Found In Slider.

कंट्री – जर्मनी

डॉक्यूमेंट्री

बेस्ट फिल्म अवार्ड – को हस्बैंड ( सहायक श्रीमान )

डायरेक्टर – गणेश पांडे

 

कंट्री – नेपाल

 

स्पेशल ज्यूरी – लैंड ऑफ माय फादर

डायरेक्टर – मैथ्यू कोशमरल

 

कंट्री – रिपब्लिक ऑफ कोरिया

 

 

 

शॉर्ट फिल्म

बेस्ट फिल्म – नाज़ी

डायरेक्टर – होसैन टॉर्कजूश

 

कंट्री – ईरान

 

 

 

स्पेशल ज्यूरी – अपरात

डायरेक्टर – हसन नजमाबाद

 

कंट्री – ईरान

 

 

 

स्पेशल ज्यूरी – ऊंच-नीच

डायरेक्टर – आर्यमन प्रसाद

 

कंट्री – यूनाइटेड स्टेट

 

 

 

एनिमेशन

 

बेस्ट फिल्म अवार्ड – द बॉय एंड द माउंटेन

डायरेक्टर – संटिआगो अगुइलेरा मोनरियल

 

कंट्री – चिले

नेशनल

 

फीचर फिल्म

 

बेस्ट फिल्म – दालचीनी

डायरेक्टर – पीनाकी सिंह और सीसीर कुमार साहू

 

स्टेट – उड़ीसा

 

 

 

स्पेशल ज्यूरी – फाइव पॉइंट थ्री

डायरेक्टर – वैभव दिक्षित

 

स्टेट – मुंबई

 

 

 

डॉक्यूमेंट्री

 

बेस्ट फिल्म – हॉटी – वी एग्जिस्ट

डायरेक्टर – विवेक तिवारी

 

फ्रॉम – मुंबई

 

स्पेशल जूरी – अंबेडकरनगर लॉकडाउन डायरेक्टर – डॉ सुमित संजय पाटिल

फ्रॉम – मुंबई

शॉर्ट फिल्म

 

बेस्ट फिल्म – केनी – द ओतरकिन

डायरेक्टर – साजेश मोहन

 

स्टेट – केरला

 

 

 

स्पेशल जूरी – इवा

डायरेक्टर – सोहन लाल

 

स्टेट – केरला

 

एनिमेशन

 

बेस्ट फिल्म – कांदिट्टूडू ( सीन इट )

डायरेक्टर – आदिठी कृष्णदास

 

स्टेट – केरला

 

स्पेशल जूरी – मुंडारी सृष्टिकथा

डायरेक्टर – मेघनाथ

 

स्टेट – रांची झारखंड

 

 

 

 

 

स्टेट

 

बेस्ट फिल्म – मैन एंड हिज शूज

डायरेक्टर – अभिषेक शर्मा

 

प्लेस – हमीरपुर

 

 

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close