ब्रेकिंग-न्यूज़

हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ (HGCTA) चुनाव 2026 के कार्यक्रम की घोषणा

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

29 सितंबर 2026

No Slide Found In Slider.

शिमला: राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान, शिमला द्वारा हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ (HGCTA) चुनाव 2026 के लिए अंतिम चुनाव कार्यक्रम (Election Schedule) की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

 

रिटर्निंग ऑफिसर, एचजीसीटीए (HGCTA) चुनाव, डॉ. गोपाल चौहान,प्राचार्य , राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय (कोटशेरा), चौड़ा मैदान, शिमला ने बताया कि
राज्य के महाविद्यालयों में आयोजित होने वाले विभिन्न यूथ फेस्टिवल, खेल-कूद प्रतियोगिताओं और अंतर-महाविद्यालय गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए इस चुनाव सारणी को अंतिम रूप दिया गया है। संस्था के शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल कार्यक्रमों में कोई बाधा न आए तथा चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके, इसके लिए यह विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया गया है।

चुनाव सारणी (Election Schedule):

1.नामांकन पत्र दाखिल करना :

No Slide Found In Slider.

02 अक्टूबर 2026 (प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक) — राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय ,चौड़ा मैदान ,शिमला |

2.नाम वापसी :
02 अक्टूबर 2026 ( 3:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक) — राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय ,चौड़ा मैदान ,शिमला

3.अंतिम सूची का प्रकाशन :
02 अक्टूबर 2026 (शाम 5:00 बजे) — राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, चौड़ा मैदान,शिमला|

4.चुनाव प्रचार :
03 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक |

5.मतदान :

03 नवंबर 2026 (प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक) — हिमाचल प्रदेश के सभी प्रतिभागी राजकीय महाविद्यालय |

6.विभिन्न महाविद्यालयों से सील बंद वोट/बैलेट पेपर का राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय स्थित स्ट्रांग रूम में पहुंचना:

03 नवंबर 2026 से 14 नवंबर 2026 तक |

7.मतगणना :

15 नवंबर 2026 (रविवार) (प्रातः 10:30 बजे से) — राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान , शिमला|

जारीकर्ता-
डॉ. गोपाल चौहान,
रिटर्निंग ऑफिसर, एचजीसीटीए (HGCTA) चुनाव, ,प्राचार्य , राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय (कोटशेरा), चौड़ा मैदान, शिमला|

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close