शिक्षा

शिक्षा मंत्री ने समग्र शिक्षा की स्टाफ बस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

No Slide Found In Slider.

 

 

 *शिक्षा मंत्री ने समग्र शिक्षा की स्टाफ बस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया*

No Slide Found In Slider.

शिक्षा मंत्री ने समग्र शिक्षा की स्टाफ बस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

*शिमला।*

समग्र शिक्षा ने सरकारी प्राथमिक स्कूलों के बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने और पढ़ने को आनंददायक गतिविधि बनाने के उद्देश्य से ‘मेरे शब्द, मेरी कहानी’ (My words, My Story) रीडिंग कैंपेन शुरू किया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिमला में राज्य सचिवालय से मोबाइल लाइब्रेरी वैन को हरी झंडी दिखाकर इस कंपेन का विधिवत शुभारंभ किया। यह वैन विभिन्न स्कूलों में जाकर बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। इस अभियान के तहत सभी सरकारी प्राथमिक स्कूलों में 8 सितंबर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश यह अभियान Room to Read India Trust के सहयोग से संचालित कर रहा है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के साथ इस अवसर पर, समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा, स्कूली शिक्षा निदेशक आशीष कोहली सहित समग्र शिक्षा के समन्वयक मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री ने समग्र शिक्षा की स्टाफ बस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो कर्मचारियों के कार्यालय आवागमन की सुविधा के लिए उपयोग की जाएगी।

इस मौके पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गुणात्मक शिक्षा की रही है। इसके लिए कई बड़े फैसले लिए गए। सरकार के इन प्रयासों के परिणाम परख सर्वे, पीजीआई और असर रिपोर्ट में भी दिखे। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में आज ‘मेरे शब्द, मेरी कहानी’ (My words, My Story) रीडिंग कैंपेन शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूझान कम होता जा रहा है, इसी सोच के साथ सरकार ने समग्र शिक्षा के तहत यह कंपेन शुरू किया है। इससे बच्चों में पढ़ाई की आदत विकसित होगी। उन्होंने कहा कि स्टाफ बस से समग्र शिक्षा के कर्मचारियों को आवागमन की सुविधा होगी।

समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि“‘मेरे शब्द, मेरी कहानी’ अभियान का उद्देश्य बच्चों को नियमित रूप से पढ़ने, पढ़ी गई सामग्री पर चिंतन करने और अपनी रचनात्मकता व्यक्त करने के लिए प्रेरित करना है। अभियान के तहत पुस्तकालय आधारित गतिविधियों के साथ दैनिक पठन, रीडिंग पासपोर्ट और रचनात्मक लेखन जैसी गतिविधियां बच्चों में स्थायी पठन संस्कृति विकसित करने में मदद करेंगी।

No Slide Found In Slider.

‘मेरे शब्द, मेरी कहानी’ (My words, My Story) रीडिंग कैंपेन राष्ट्रीय पठन अभियान National Reading Campaign) के उद्देश्यों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य बच्चों में केवल किताब पढ़ने की आदत विकसित करना ही नहीं, बल्कि पढ़ी गई सामग्री पर सोचने, अपने विचार व्यक्त करने, रचनात्मकता विकसित करने और कहानियों से जुड़ने की क्षमता को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से सरकारी स्कूलों में जीवंत पुस्तकालयों की अवधारणा को भी मजबूत किया जाएगा।

इस पूरे अभियान के तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधयां होंगी। अभियान के तहत स्कूलों में बच्चों के लिए आयु-उपयुक्त पुस्तकें, पत्रिकाएं, कहानी की किताबें और स्टोरी कार्ड प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रत्येक बच्चे को पुस्तकालय से कहानी की पुस्तकें पढ़ने के लिए उपलब्ध करवाने और पढ़ने के बाद अपने विचार सुबह की सभा में साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अभियान के ‘माई लाइफ, माई लाइब्रेरी कार्ड’ गतिविधि के तहत प्रत्येक बच्चे के लिए व्यक्तिगत रीडिंग पासपोर्ट तैयार किया जाएगा। इसमें बच्चे द्वारा पढ़ी गई पुस्तकों, पसंदीदा पात्रों, नए शब्दों, भावनाओं और पढ़ने के अनुभवों का उल्लेख किया जाएगा।

अभियान के दौरान प्रतिदिन 10 मिनट का विशेष पठन समय भी निर्धारित किया जाएगा। इससे बच्चों में निरंतर पढ़ने की आदत, पठन प्रवाह और आनंददायक पठन संस्कृति विकसित करने पर जोर रहेगा। इसके साथ ही बच्चे पुस्तक पढ़ने के बाद उसके पात्रों, घटनाओं या विचारों से प्रेरित होकर अधिकतम 100 शब्दों की अपनी छोटी कहानी भी लिखेंगे। चयनित कहानियों को कक्षा या पुस्तकालय में प्रदर्शित किया जाएगा।

बच्चों के लिए कक्षाओं में ‘रीडिंग रिफ्लेक्शन कॉर्नर’ भी बनाए जाएंगे, जहां वे पुस्तक पढ़ने के बाद अपने पसंदीदा हिस्से, नई सीख, भावनाएं और सवाल साझा कर सकेंगे। इसके अलावा ‘रीड अलाउड’ सत्रों में बच्चों को कहानी, कविता या लेख पढ़कर सुनाएंगे तथा उनसे सवाल पूछकर उनके विचार और प्रतिक्रियाएं जानेंगे। बच्चों को घर पर पढ़ने के लिए डिजिटल स्टोरीबुक उपलब्ध करवाने हेतु व्हाट्सऐप समूहों के माध्यम से Literacy Cloud की बहुभाषी पुस्तकों के QR कोड भी साझा किए जाएंगे।

8 सितंबर को सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होने वाला राष्ट्रव्यापी Read-a-thon के दौरान बच्चे, शिक्षक, अभिभावक, समुदाय के सदस्य एक साथ पढ़ेंगे। इसके बाद बच्चे अपने पढ़ने के अनुभव और विचार साझा करेंगे तथा संक्षिप्त लेखन या रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेंगे। इसी दिन अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर डीआईईटी स्तर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम और स्कूलों में विशेष आयोजन किए जाएंगे। बेहतर पठन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close