ब्रेकिंग-न्यूज़

शिमला में संयोजक स्तरीय महिला समागम का भव्य आयोजन

No Slide Found In Slider.

*शिमला, 8 अगस्त 2026*

No Slide Found In Slider.

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम कृपा से निरंकारी सत्संग भवन, बेम्लोई (शिमला) में संयोजक स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम का भव्य आयोजन किया गया। इस समागम में शिमला, सोलन, दुर्गापुर, तातल, गुम्मा, सुन्नी और ठियोग से बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Screenshot
शिमला में संयोजक स्तरीय महिला समागम का भव्य आयोजन
Screenshot

कार्यक्रम में सोलन से आईं ज्ञान प्रचारक आदरणीय बहन उषा कालिया जी ने सतगुरु माता जी की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे गीली मिट्टी की तरह होते हैं और बड़ों के आचरण से सीखते हैं। परिवार में बहनों की भूमिका अहम होती है; जीवन में नम्रता, सहनशीलता और प्रेम को स्थान देने से ही भक्ति का सच्चा आनंद प्राप्त होता है।

No Slide Found In Slider.

उन्होंने कहा कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का उद्देश्य घरों को स्वर्ग बनाना है, जिसके लिए प्रेमा-भक्ति और रिश्तों को जोड़ना अनिवार्य है। ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति और नित्य सत्संग से ही व्यक्तित्व में निखार आता है।

समागम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों ने भक्तिमय विचारों, कविताओं, समूह गान तथा एकल गायन के माध्यम से सतगुरु के पावन संदेश को प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।

कार्यक्रम के समापन पर शिमला ब्रांच के संयोजक आदरणीय हेमराज भारद्वाज जी ने समागम को सफल बनाने हेतु सेवादल और दूर-दूर से आई श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया तथा सभी से मानवता, एकता और प्रेम का संदेश जीवन में अपनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर आदरणीय शिमला जोन के जोनल इंचार्ज कैप्टन एनपीएस भुल्लर जी भी उपस्थित थेl

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close