ब्रेकिंग-न्यूज़

आरकेएमवी शिमला में कारगिल विजय दिवस पर एनसीसी का भव्य कार्यक्रम आयोजित

विंग कमांडर शिवानी चौहान ने कैडेट्स को किया प्रेरित, वीर शहीदों के बलिदान को किया नमन

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

शिमला, 27 जुलाई। राजकीय कन्या महाविद्यालय (RKMV), शिमला की एनसीसी यूनिट द्वारा कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के सभागार में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की शौर्यगाथा को याद करना तथा युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर शिवानी चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि कारगिल के वीर जवानों का साहस, समर्पण और देशप्रेम प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

इस अवसर पर महाविद्यालय प्रशासन, प्राध्यापकगण, एनसीसी अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विचारों के माध्यम से कारगिल के अमर वीरों के अद्वितीय योगदान को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा “जय हिंद” के उद्घोष के साथ वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close