स्वेज कंपनी द्वारा पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत व पुनर्बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर जारी
कंपनी ने मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए ठेकेदारों को दिए सख्त निर्देश

स्वेज (SUEZ)और SJPNL मिलकर शिमला शहर को 24×7 शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के कार्य में जुटी है इस दौरान स्वेज द्वारा शहर के कुछ एक वार्डो में पाइप लाइन बिछाने का अधिकतर कार्य पूरा कर लिया गया है और अन्य क्षेत्रों में कार्य युद्ध स्तर पर जारी है,पाइप लाइन बिछाने के बाद टूटे रास्ते को सीमेंट से दुरुस्त कर दिया गया है ताकि स्थानीय लोगों को आवाजाही में किसी प्रकार की समस्या न झेलनी पड़े,कंपनी प्रबंधन के मुताबिक जिन रास्तों
और,सीढ़ियों में पहले टाइलें लगी थी उन्हें चरणबद्ध तरीके से वैसे ही स्थापित कर दिया जाएगा,बहरहाल बरसात के मौसम में लोगों को चलने फिरने में दिक्कत न आए इसलिए अभी टूटे रास्तों को सीमेंट से आवाजाही योग्य बनाया जा रहा है और शीघ्र ही आवश्यकता अनुसार रास्तों में जहां पहले टाइलें लगी थी वहां पूर्व की भांति टाइलें लगाई जाएगी,स्वेज कंपनी ने रास्तों,सीढ़ियों की खोदाई के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है,कंपनी प्रबंधन के मुताबिक बरसात के मौसम में मरम्मत कार्य में थोड़ा समय लग रहा है।पेयजल लाइन बिछाने के दौरान नगर निगम के रास्तों और सीढ़ियों पर लगी टाइलें निकल”उखड़”गई है,ऐसे में ठेकेदारों को मरम्मत कार्य में किसी भी तरह की कोताही न बरतने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।बारिश के कारण मरम्मत कार्य में थोड़ी दिक्कत आ रही है,कंपनी प्रबंधन का कहना है कि कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और लोगों की हर समस्या का निपटारा किया जाएगा।कंपनी प्रबंधन के अनुसार किसी भी कार्य में उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए गुणवत्ता से कभी समझौता नहीं किया जाता है,क्योंकि यह सफलता,सुरक्षा और भरोसे का मुख्य आधार होता है।




