ब्रेकिंग-न्यूज़

हमीरपुर में प्रदेश के पहले एलाइड एंड हेल्थकेयर कॉलेज की स्थापना का AIMLTA-HP ने किया स्वागत

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

शिमला। ऑल इंडिया मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट्स एसोसिएशन, हिमाचल प्रदेश (AIMLTA-HP) ने जिला हमीरपुर में प्रदेश के प्रथम एलाइड एंड हेल्थकेयर कॉलेज की स्थापना के राज्य सरकार के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया है। एसोसिएशन ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री धनी राम शांडिल तथा प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।

ashb advt_page-0001

एसोसिएशन के अनुसार इस कॉलेज की स्थापना से प्रदेश के युवाओं को मेडिकल लेबोरेटरी साइंस, रेडियोलॉजी, एनेस्थीसिया, ऑप्टोमेट्री, फिजियोथेरेपी और डायलिसिस टेक्नोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल कोर्सों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे प्रशिक्षित एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स की संख्या बढ़ेगी और हिमाचल प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं भी अधिक सुदृढ़ होंगी।

No Slide Found In Slider.

AIMLTA-HP ने इस परियोजना को साकार करने में स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल, शिमला के चेयरमैन विनोद चौहान के निरंतर प्रयासों और सकारात्मक योगदान की भी सराहना की। एसोसिएशन ने कहा कि एलाइड एवं हेल्थकेयर शिक्षा तथा प्रोफेशनल्स के हितों को मजबूत करने में उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे हैं।

एसोसिएशन ने उम्मीद जताई कि भविष्य में प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे संस्थान स्थापित किए जाएंगे, जिससे युवाओं को रोजगार और उच्च शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध होंगे तथा प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर AIMLTA-HP के स्टेट प्रेसिडेंट राजन भीमटा, स्टेट जनरल सेक्रेटरी यशवंत कुमार, स्टेट सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पंकज, स्टेट फाइनेंस सेक्रेटरी रविंदर, स्टेट चीफ एडवाइजर एस.एस. राणा, स्टेट वाइस प्रेसिडेंट राजेश रोका तथा स्टेट लीगल एडवाइजर अमरजीत सहित प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज यूनिट्स, जिला यूनिट्स एवं समस्त एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, प्रदेश सरकार और विनोद चौहान का इस ऐतिहासिक पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close