ब्रेकिंग-न्यूज़

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मशोबरा में 175 पौधों का रोप

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

मशोबरा, 25 जुलाई।
हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शिमला इकाई के तत्वावधान में आज राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मशोबरा की जूनियर रेड क्रॉस इकाई, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों, मोनाल इको क्लब तथा ग्राम पंचायत मशोबरा के पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा विद्यालय परिसर के बाहर लगभग 175 पौधों का रोपण किया गया।

ashb advt_page-0001

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मशोबरा में 175 पौधों का रोपकार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बनवारी लाल ने स्वयंसेवकों को हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि “वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए, क्योंकि हरियाली ही स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है।”

No Slide Found In Slider.

इस अवसर पर जिला शिमला रेड क्रॉस सोसायटी के सहायक सचिव श्री सुरेन्द्र गौतम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अधिकाधिक वृक्षारोपण से ही जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकता है।

जूनियर रेड क्रॉस प्रभारी श्री रमन कुमार ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “पेड़ केवल धरती की शोभा नहीं, बल्कि जीवन का आधार हैं। आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु, जल और सुरक्षित भविष्य का उपहार है। आइए, हम केवल पौधे ही न लगाएँ, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का भी संकल्प लें।”

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री धर्म प्रकाश एवं शैला भट्ट ,इको क्लब प्रभारी श्रीमती संधीरा शर्मा एवं श्रीमती रीता आज़ाद तथा श्री नन्दलाल शर्मा ने भी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा वृक्षों की नियमित देखभाल का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय की अन्य अध्यापक एवं गैर शिक्षक भी उपस्थित रहे।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close