विविध

बाहरा विश्वविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय सोलन के बीच एमओयू, विज्ञान विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

No Slide Found In Slider.

 

वाकनाघाट: उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, व्यावहारिक और रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में बाहरा विश्वविद्यालय एवं राजकीय महाविद्यालय सोलन ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के माध्यम से दोनों संस्थान शैक्षणिक सहयोग, अनुसंधान, संकाय आदान-प्रदान, छात्र एक्सपोज़र विज़िट, कौशल विकास तथा करियर उन्मुख गतिविधियों को संयुक्त रूप से बढ़ावा देंगे।

No Slide Found In Slider.

एमओयू के तहत प्रथम चरण में राजकीय पीजी कॉलेज सोलन के अंतिम वर्ष के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने बाहरा विश्वविद्यालय का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, अनुसंधान केंद्रों, इनोवेशन हब, विभिन्न शैक्षणिक विभागों और आधुनिक परिसर का अवलोकन कराया गया। विद्यार्थियों ने करियर मार्गदर्शन सत्रों में भाग लिया और शिक्षकों के साथ संवाद करते हुए नई तकनीकों, वैज्ञानिक अनुसंधान तथा उद्योग आधारित शिक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर बाहरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. नैंटा ने कहा कि विश्वविद्यालयों और सरकारी महाविद्यालयों के बीच मजबूत शैक्षणिक सहयोग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की कुंजी है। उन्होंने कहा कि बाहरा विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावहारिक अनुभव और बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराने के लिए संस्थागत साझेदारी को निरंतर मजबूत कर रहा है।

No Slide Found In Slider.

बाहरा विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनीत कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के विभिन्न सरकारी महाविद्यालयों के साथ नियमित रूप से छात्र एक्सपोज़र विज़िट, प्रयोगशाला प्रदर्शन, कार्यशालाएं, करियर काउंसलिंग, फैकल्टी इंटरैक्शन और शैक्षणिक आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें भविष्य की प्रतिस्पर्धी चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

राजकीय महाविद्यालय सोलन की प्राचार्या प्रो. मनीषा कोहली ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक अनुभव उपलब्ध कराने के लिए बाहरा विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों की सोच को व्यापक बनाते हैं तथा उन्हें उच्च शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान बाहरा विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण निदेशक अनुराग अवस्थी ने भी विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें उपलब्ध अवसरों का भरपूर लाभ उठाकर अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया।

गौरतलब है कि बाहरा विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के विभिन्न सरकारी महाविद्यालयों के साथ एमओयू एवं शैक्षणिक आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार जुड़कर विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण, प्रयोगशाला प्रशिक्षण, नवाचार सत्र, विशेषज्ञ व्याख्यान और करियर मार्गदर्शन जैसी गतिविधियों का आयोजन कर रहा है। इन पहलों के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रदेश में उद्योग–शिक्षा सहयोग, अनुसंधान, नवाचार और छात्र-केंद्रित शिक्षा को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close