विविध

आज प्रदेश 70 हजार करोड़ के कर्ज तले डूब गया: प्रतिभा सिंह

No Slide Found In Slider.

कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कांग्रेस ने हमेशा ही महिला सशक्तिकरण को बढ़वा देने के लिये कार्य किया।उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे है।उन्होंने महिलाओं से एकजुट होने और कांग्रेस को भरपूर समर्थन देने का आह्वान किया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

आज मानली विधानसभा क्षेत्र के जगत सुख में ब्लॉक स्तरीय महिला सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभा सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान को कभी नही भुलाया जा सकता।उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार पूर्व कांग्रेस सरकार के किये गए कार्यो के उद्घाटन कर रहें है जो पूर्व कांग्रेस सरकार ने शुरू किए थे।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के लोगों से किया कोई भी वायदा पूरा नही किया।उन्होंने बागवानों और किसानों से किया वायदा भी पूरा नही किया।उन्होंने कहा कि आज प्रदेश 70 हजार करोड़ के कर्ज तले डूब गया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन बार प्रदेश का दौरा कर चुके है पर इस दौरान उन्होंने न तो महंगाई पर कोई बात करते है और न ही बेरोजगारी पर।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस अपने मेनिफेस्टो में कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन को शामिल कर सत्ता में आते ही इसे लागू करेगी।उन्होंने इस दौरान मानली ब्लॉक के सभी मंडलो को उनकी मांग पर अपनी सांसद निधि से 15,15 हजार देने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि वह अपने पूरे ससंदीय क्षेत्र के विकास के प्रति कृतसकंल्प है।

प्रतिभा सिंह ने मनाली ब्लॉक कांग्रेस की एकजुटता पर खुशी जताते हुए कहा कि इस बार मानली से कांग्रेस की जीत पक्की है,इसके लिये उन्होंने यहां लोगों को अग्रिम बधाई दी।

इस अवसर पर उनके साथ मानली ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष हरि चंद शर्मा,महासचिव प्रभारी चेतराम ठाकुर,भुवनेश्वर गौड, हितेंद्र सेन,दवेंद्र नेगी, अलका ठाकुर,मनोरमा बेध सहित सेवादल,युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस एनएसयूआई और ब्लॉक की सभी महिला मंडल की भारी संख्या में सैकड़ों सदस्य मौजूद थे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close