विविध

प्रशासनिक फेरबदल, 18 IAS अधिकारियों के तबादले

सरकार ने कई विभागों और जिलों में बदली जिम्मेदारियां, वित्तीय आयुक्त (अपील) सहित कई अहम पदों पर नई तैनाती

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

शिमला, 6 जुलाई।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

डॉ. अभिषेक जैन को उनके मौजूदा दायित्वों के साथ वित्तीय आयुक्त (अपील) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, सुदेश कुमार मोख्टा को सचिव (सहकारिता) नियुक्त किया गया है। अमरजीत सिंह अब सचिव (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एवं हाउसिंग) का कार्यभार संभालेंगे, जबकि उनके पास गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

टोरुल एस. रवीश को निदेशक, भूमि अभिलेख बनाया गया है। अभिषेक वर्मा को निदेशक, एचपी मिल्कफेड नियुक्त किया गया है। अजय कुमार यादव को प्रबंध निदेशक, हिमाचल प्रदेश मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी दी गई है।

महेंद्र पाल गुर्जर को निदेशक (कार्मिक एवं वित्त), एचपी पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन नियुक्त किया गया है। विनय कुमार को एचपी स्टेट बैकवर्ड क्लासेज फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

No Slide Found In Slider.

राहुल जैन को प्रबंध निदेशक, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम तथा महिला विकास निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। उनके पास डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के रजिस्ट्रार और मानव भारती विश्वविद्यालय, सोलन के प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

दिव्यांशु सिंगल को एडीसी (विकास)-कम-परियोजना निदेशक, डीआरडीए सोलन, ओमकांत ठाकुर को एमडी, हिमाचल राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम, तथा गुरसिमर सिंह को एमडी, जनरल इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, ईशांत जसवाल को एडीसी (विकास)-कम-पीडी डीआरडीए ऊना, रूपिंदर कौर को एडीसी (विकास)-कम-पीडी डीआरडीए बिलासपुर, डॉ. राजदीप सिंह को नगर निगम सोलन के आयुक्त, प्रियंशु खटी को एडीसी (विकास)-कम-पीडी डीआरडीए मंडी, डॉ. अंजलि गर्ग को एसडीएम कांगड़ा तथा चंद्र प्रकाश को एसडीएम मंडी नियुक्त किया गया है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close