ब्रेकिंग-न्यूज़

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 HPAS अधिकारियों के तबादले

No Slide Found In Slider.

शिमला, 6 जुलाई। हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HPAS) के 16 अधिकारियों के तबादला एवं नई नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

No Slide Found In Slider.

जारी आदेशों के तहत अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए) कुल्लू अश्वनी कुमार को आईटीडीपी केलांग का परियोजना अधिकारी बनाया गया है। नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता काप्ता को अतिरिक्त निदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग शिमला नियुक्त किया गया है। वहीं अतिरिक्त निदेशक, श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक संजीव कुमार-1 को सहायक बंदोबस्त अधिकारी अर्की भेजा गया है।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कांगड़ा शिल्पी बेअक्ता को सरकार में अतिरिक्त सचिव (लोक निर्माण) नियुक्त किया गया है। वह राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगी। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सुरजीत सिंह को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए) कुल्लू बनाया गया है।

No Slide Found In Slider.

इसके अलावा डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के रजिस्ट्रार सिद्धार्थ आचार्य को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। एचआरटीसी के कार्यकारी निदेशक नरेश कुमार वर्मा को श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है, जबकि चेत सिंह को राज्य परिवहन प्राधिकरण-सह-अतिरिक्त आयुक्त (परिवहन) का दायित्व सौंपा गया है।

सरकार ने कई उपमंडल अधिकारियों (एसडीएम) के भी तबादले किए हैं। विश्रुत भारती को फतेहपुर से कफोटा, रमन कुमार शर्मा को कफोटा से फतेहपुर, अभिषेक बरवाल को कोटखाई से घुमारवीं, पूजा अधिकारी को अर्की से नगरोटा बगवां तथा अमन कुमार को कुपवी से हिमाचल प्रदेश हॉर्टिकल्चर प्रोड्यूस मार्केटिंग एंड प्रोसेसिंग कॉर्पोरेशन (एचपीएमसी) शिमला में महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह प्रशासनिक फेरबदल जनहित में किया गया है तथा सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close