विविध

शांति आलया शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान, रामपुर क्यौंथल, शिमला

No Slide Found In Slider.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शांति आलय संस्थान में हुआ भव्य आयोजन

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

रामपुर क्यौंथल, शिमला।
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शांति आलय शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान, रामपुर क्यौंथल में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं गणमान्य अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सामूहिक योगाभ्यास कर पूरे समाज को स्वास्थ्य, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवन का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत रामपुर क्यौंथल के नवनिर्वाचित प्रधान श्री राजेश कुमार जी उपस्थित रहे। उनके साथ पंचायत के उपप्रधान श्री संजय ठाकुर जी तथा कला एवं संस्कृति विभाग के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व श्री रमेश चंद कश्यप जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्री राजेश कुमार जी ने संस्थान के अध्यापकों, छात्र-छात्राओं एवं अन्य अतिथियों के साथ मिलकर विभिन्न योगासन एवं प्राणायामों का अभ्यास भी किया। लगभग एक घंटे तक चले इस योग सत्र में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, वीरासन, उत्कटासन, वज्रासन एवं पद्मासन सहित विभिन्न योगासनों तथा अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी एवं ओम् ध्यान प्राणायाम का सामूहिक अभ्यास किया गया। योग सत्र में सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ सहभागिता निभाई।
अपने संबोधन में प्रधान श्री राजेश कुमार जी ने कहा कि योग भारत की विश्व को दी गई एक अमूल्य धरोहर है। आज योग को पूरे विश्व में अपनाया जाना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवन का आधार भी है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर श्री राजेश कुमार जी ने संस्थान को भेंट स्वरूप आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया तथा कहा कि इस राशि का उपयोग छात्र-छात्राओं एवं संस्थान के कल्याणकारी कार्यों में किया जाए। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी वे संस्थान के साथ मिलकर पंचायत स्तर पर विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।
संस्थान की प्राचार्या डॉ. राखी कपूर ने अपने संबोधन में कहा कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
कार्यक्रम में संस्थान की उप-प्रधानाचार्या डॉ. अनीता पठानिया, डॉ. निशा शर्मा, नीना शर्मा, किरण शर्मा, भावना वर्मा तथा डॉ. मुकेश कुमार सहित समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन उपरांत संस्थान द्वारा सभी छात्र-छात्राओं, अतिथियों एवं प्राध्यापकों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था भी की गई। सभी ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में एक-दूसरे के साथ संवाद स्थापित करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम का समापन योग शपथ, शांति मंत्र एवं स्वस्थ जीवन के संकल्प के साथ हुआ।
“करें योग, रहें निरोग” के संदेश के साथ यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close