विशेष

खास खबर : हिमाचल से लापता हुए 1416 व्यक्तियों का अभी भी कुछ पता नहीं

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

लापता लोगों का पता लगाने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस का विशेष अभियान

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

हिमाचल प्रदेश पुलिस के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि पुलिस विभाग ने राज्य में सितम्बर और अक्तूबर, 2021 के महीनों में लापता व्यक्तियों का पता लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस 635 लापता लोगों का पता लगाने में सफल रही।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने लापता व्यक्तियों का पता लगाने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की है और पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू और उनकी टीम को बधाई दी है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में 2010 से (30.09.2021 तक) 18,577 लापता व्यक्ति हैं। इनमें से अब तक 17,059 व्यक्तियों का पता लगाया जा चुका है और शेष 1416 व्यक्तियों का अभी भी पता नहीं चल पाया है। हिमाचल प्रदेश में ट्रेस किए गए व्यक्तियों का कुल प्रतिशत 91.83 है, जो काफी संतोषजनक है। राज्य पुलिस ने व्यक्तियों के लापता होने के कारणों का भी विश्लेषण किया और तदनुसार खोजे गए व्यक्तियों और उनके परिवार के सदस्यों को आवश्यक परामर्श दिया।

 

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close