ब्रेकिंग-न्यूज़
मेडिकल ऑफिसर्स के लिए ACPS की मांग, मुख्यमंत्री से मिला HMOA प्रतिनिधिमंडल

शिमला। हिमाचल मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन (HMOA) के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात कर मेडिकल ऑफिसर्स के लिए Assured Career Progression Scheme (ACPS) लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मेडिकल ऑफिसर्स के लिए पदोन्नति के अवसर सीमित होने के कारण कई अधिकारी वर्षों की सेवा के बाद भी बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो जाते हैं।
HMOA ने मुख्यमंत्री से इस दिशा में जल्द सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया। एसोसिएशन के अनुसार, मुख्यमंत्री ने मांग पर सकारात्मक आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. अंकुश ठाकुर, डॉ. विकास ठाकुर, डॉ. प्रवीण चौहान, डॉ. धीरज बंसल, डॉ. राहुल और डॉ. वैशाली शामिल रहे। HMOA ने कहा कि मेडिकल ऑफिसर्स के इस महत्वपूर्ण सेवा संबंधी मुद्दे को सरकार के समक्ष लगातार उठाया जाता रहेगा।


