महिलाओं के लिए प्रदेश का पहला सरकारी नशा मुक्ति केंद्र आज से होगा शुरू

महिलाओं के लिए प्रदेश का पहला सरकारी नशा मुक्ति केंद्र आज से होगा शुरू

विशेष
No Slide Found In Slider.

शिमला, 8 जून।

प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान को नई मजबूती देते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए पहला सरकारी नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र ‘नवजीवन’ मशोबरा (शिमला) में शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu सोमवार को सुबह 11:30 बजे इस केंद्र का लोकार्पण करेंगे।

यह केंद्र हिमाचल प्रदेश सरकार और हिमाचल प्रदेश पुलिस की संयुक्त पहल है, जिसका उद्देश्य नशे से प्रभावित महिलाओं को उपचार, परामर्श, पुनर्वास और सामाजिक पुनर्स्थापना की समग्र सुविधा उपलब्ध कराना है। केंद्र का संचालन एवं दैनिक प्रबंधन हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा किया जाएगा।

No Slide Found In Slider.

सरकार का कहना है कि ‘नवजीवन’ केवल उपचार केंद्र नहीं, बल्कि नशे की गिरफ्त में आई महिलाओं को सम्मान और आत्मविश्वास के साथ नया जीवन देने का प्रयास है। यहां विशेषज्ञों की देखरेख में वैज्ञानिक एवं मानवीय दृष्टिकोण से उपचार, जीवन कौशल विकास, पारिवारिक परामर्श तथा समाज से दोबारा जोड़ने के लिए विशेष कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

No Slide Found In Slider.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नशे की समस्या केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक चिंता का मुद्दा है। इसके समाधान के लिए संवेदनशीलता, पुनर्वास और सामूहिक जिम्मेदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य नशा मुक्त, स्वस्थ और प्रगतिशील हिमाचल का निर्माण करना है।

वहीं, Ashok Tiwari ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल तस्करी पर कार्रवाई से नहीं जीती जा सकती। नशे से प्रभावित लोगों को परामर्श, सहयोग और पुनर्वास उपलब्ध कराना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ‘नवजीवन’ के माध्यम से हिमाचल प्रदेश पुलिस लोगों को स्वस्थ जीवन की मुख्यधारा में वापस लाने का प्रयास करेगी।

कार्यक्रम

  • मुख्य अतिथि: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
  • अवसर: ‘नवजीवन’ नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का लोकार्पण
  • दिनांक: 8 जून 2026
  • समय: प्रातः 11:30 बजे
  • स्थान: नवजीवन नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, Mashobra
Deepika Sharma