विशेष

ख़ास ख़बर: पहला ट्रांसप्लांट मेरी निगरानी में होगा’—PGI के HOD की हामी, IGMC को बड़ी सौगात

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

*हिमाचल में बढ़ते कैंसर मरीजों की तादाद के चलते कैंसर ट्रीटमेंट पर सुक्खू सरकार ने बढ़ाया फोकस।*

ashb advt_page-0001

आईजीएमसी में कैंसर विभाग के HOD डॉक्टर मनीष गुप्ता बोले…बिनाइन कंडीशन से जुड़े *थैलीसीमिया और हेमोफिलिया* के सफल उपचार देने के बाद …. राजधानी में जल्द ही मिलेगी *बोन मैरो ट्रांसप्लांट* की सुविधा।

हेमेटोलॉजिस्ट और BMT स्पेशलिस्ट डॉक्टर राजीव संदल ने कहा…. *शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में हेमेटॉलाजी से जुड़ी दो दिवसीय संगोष्ठी का आगाज आज। पीजीआई, एम्स और राजीव गांधी कैंसर अस्पताल के विशेषज्ञ डाक्टर करेंगे शिरकत*

शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में आज से कैंसर को हराने, उसके नवीनतम उपचार और कैंसर से जुड़े दुनिया भर में हो रहे नए शोध से मिलने वाले लाभ को लेकर दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस संगोष्ठी में पीजीआई चंडीगढ़, एम्स दिल्ली व बिलासपुर और राजीव गांधी कैंसर हॉस्पिटल रोहिणी के साथ लखनऊ से आए हेमेटोलॉजिस्ट स्पेशलिस्ट दो दिनों तक गहन मंथन करेंगे।
कैंसर उपचार से जुड़े जाने माने विशेषज्ञ डाक्टर दिनेश भूरानी, डाक्टर पंकज मल्होत्रा और उनकी टीम, डाक्टर मृदुल खन्ना जैसे विशेषज्ञ इस ब्रेन स्टोर्मिंग सेशन में कैंसर उपचार से जुड़ी नवीनतम जानकारी को साझा करेंगे। डाक्टर मनीष गुप्ता और डाक्टर संदल ने कहा कि हिमाचल में सुक्खू सरकार ने PatCT स्कैन की सुविधा मुहैया कराई है जो बीमारी को जांचने के लिए अत्यंत आवश्यक थी। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी के कैंसर केंद्र में थैलीसीमिया और हेमोफिलिया के मरीजों का सफल उपचार किया जा रहा है। इस बीमारी से जुड़े मरीजों के लिए हफ्ते में दो दिन विशेष तौर पर OPD चलायी जा रही है । राजधानी में बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा भी जल्द शुरू की जाएगी जिसके लिए सरकार ने कुछ मशीनों को जल्द देने का भरोसा दिया है। बड़ी बात ये है कि पीजीआई में HOD डॉक्टर पंकज मल्होत्रा ने पहले ट्रांसप्लांट को अपनी देख रेख में करने की हामी भर दी है।

No Slide Found In Slider.

डॉ मनीष गुप्ता
HOD कैंसर केयर, आईजीएमसी

उधर डाक्टर राजीव संदल ने कहा कि इस दो दिवसीय संगोष्ठी के जरिये हम कैंसर ट्रीटमेंट में नवीनतम शोध और प्रक्रियाओं को अमल में लाने में सफल होंगे। इसका लाभ राज्य में कैंसर से जूझ रहे मरीजों को तो मिलेगा ही साथ ही आईजीएमसी में अध्ययनरत रेजिडेंट और जूनियर डॉक्टर्स को भी इसका लाभ मिलेगा।

डॉ राजीव संदल
क्लिनिकल और बोन मैरो ट्रांसप्लांट स्पेशलिस्ट आईजीएमसी

दो दिनों तक चलने वाली इस संगोष्ठी का समापन कल होना है। संगोष्ठी के दौरान कैंसर उपचार से जुड़ी जानकारी और इसके उपचार के लिए उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों की जानकारी आईजीएमसी प्रबंधन भी जुटाएगा। बाद में ये सुझाव सरकार से साझा कर राज्य में कैंसर मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए फैसले लेने में मदद मिलेगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close