स्वास्थ्य

अब मुख्यमंत्री ने लगवाई कोविड-19 वैक्सीन

No Slide Found In Slider.

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां विधानसभा परिसर में टीकाकरण के दूसरे चरण के तहत कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक ली।

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि स्वास्थ्य और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के सक्रिय सहयोग से प्रदेश में कोविड-19 का पहला चरण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कोरोना महामारी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए इन सभी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कोविड-19 मुक्त समाज के लिए लोगों से अपनी बारी आने पर टीका लगवाने का आग्रह किया।

 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार और अन्य नेताओं ने भी कोविड-19 का पहला टीका लगवाया।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close