विशेष

पहली बार डिजिटल माध्यम से की जा रही जनगणना 

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM
जनगणना के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज
 
26 फील्ड ट्रेनर को तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं पर दी विस्तृत जानकारी

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) एवं जिला जनगणना अधिकारी ज्योति राणा की अध्यक्षता में आज बचत भवन शिमला में जनगणना-2027 के लिए जिला में नियुक्त 26 फील्ड प्रशिक्षकों (फील्ड ट्रेनर) को तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 6 मई से आरम्भ यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 8 मई तक जारी रहेगा। यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर डॉ हर्ष और देव दत्त शर्मा की ओर से दिया जा रहा है। इस दौरान सहायक निदेशक जनगणना निदेशालय प्रियांशु तिवारी, जिला नोडल अधिकारी रमेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ashb advt_page-0001

पहली बार डिजिटल माध्यम से की जा रही जनगणना 

No Slide Found In Slider.
जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि यह जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यम से की जा रही है। जनगणना-2027 में पहली बार स्व-गणना पद्धति प्रारंभ की जा रही है जिसमें व्यक्ति एचएलओ (HLO) मोबाइल ऐप तथा वेब पोर्टल www.census.gov.in/se के माध्यम से अपनी जानकारी 1 जून से 15 जून, 2026 तक स्वयं प्रस्तुत कर सकेंगे तथा 16 जून से 15 जुलाई, 2026 के मध्य मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी। जिला जनगणना अधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले अधिकारियों से कहा कि वे मात्र जानकारी एकत्र करने वाले ही नहीं, बल्कि देश के विकास कि बुनियादी नींव को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कारक हैं। इस जनगणना के आधार पर ही देश के विकास के लिए नीति निर्माण का कार्य किया जाएगा।
जिला वासियों से की यह अपील 
ज्योति राणा ने कहा कि जनगणना कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न करने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना से संबंधित जानकारी पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि वह जनगणना अधिकारियों को अपनी सही व पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाएं ताकि जनगणना कार्य को सटीकता से पूर्ण किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों से भी आह्वान किया कि वह इस कार्य को पूर्ण निष्ठा व इमानदारी से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close