शिक्षा

कथोग स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10+2 परीक्षा में 100% परिणाम

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा घोषित 10+2 कक्षा के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कथोग (जिला शिमला) के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
विद्यालय ने इस वर्ष 100% परिणाम हासिल कर एक नई उपलब्धि दर्ज की है। सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।
इस शानदार उपलब्धि में नवदीप ने कक्षा 12वीं में टॉपर बनकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ संदीप चौहान एवं समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close