HMOA ने डॉ. दीक्षा कौशल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

शिमला, 25 सितम्बर 2026:
हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन (HMOA) ने डॉ. दीक्षा कौशल (2016 बैच, YSPGMC नाहन) के असामयिक निधन पर गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया है। डॉ. दीक्षा कौशल वर्तमान में PGIMER, चंडीगढ़ में रेडियोडायग्नोसिस में स्नातकोत्तर अध्ययन कर रही थीं।
डॉ. दीक्षा एक समर्पित, कर्मठ, प्रतिभाशाली एवं बहुमुखी प्रतिभा की धनी चिकित्सक थीं। उन्होंने अपने सेवाकाल में मरीजों एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
डॉ. दीक्षा के साथ कार्य कर चुके चिकित्सकों ने उन्हें एक तेज-तर्रार, कुशल एवं संवेदनशील स्वास्थ्यकर्मी तथा एक विनम्र और सहयोगी सहकर्मी के रूप में याद किया। उनका असमय निधन पूरे चिकित्सा समुदाय, उनके बैचमेट्स, सहकर्मियों और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
HMOA ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं एवं सहानुभूति व्यक्त की हैं। एसोसिएशन ने ईश्वर से प्रार्थना की कि परिवार को इस अत्यंत कठिन समय में यह अपूरणीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें




