ब्रेकिंग-न्यूज़

Asar Breaking: शिमला में बम की धमकी वाला मेल: दो निजी स्कूल खाली, प्रशासन अलर्ट

No Slide Found In Slider.

शिमला: शहर के दो निजी स्कूलों को बम रखे जाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। एहतियात के तौर पर दोनों स्कूलों को खाली करवाया गया है और बच्चों को छुट्टी दे दी गई।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

जिला उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि पिछले करीब दो वर्षों से इस तरह के फर्जी ईमेल आते रहे हैं। हालांकि, किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए इस बार भी सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी सतर्कता बरती।

पुलिस और बम निरोधक दस्तों ने स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली, लेकिन अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अफवाहों पर ध्यान न दें।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह मेल भी फर्जी प्रतीत हो रहा है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनज़र सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। साथ ही, साइबर सेल को ईमेल के स्रोत का पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन की अपील:

  • घबराहट से बचें
  • बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है
  • किसी भी संदिग्ध सूचना की तुरंत पुलिस को जानकारी दें

शिमला में इस तरह की घटनाओं के मद्देनज़र प्रशासन ने सभी स्कूलों को सतर्क रहने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश जारी किए हैं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close