ब्रेकिंग-न्यूज़

हिमाचल में सादगी भरी छुट्टियां: फिल्म स्टार Preity Zinta ने परिवार संग बिताए 5 दिन

न पहचान पाए लोग, चुपचाप घूमती रहीं Preity Zinta , मेले में खरीदे बच्चों के लिए खिलौने

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत पहाड़ी इलाकों में एक खास मेहमान ने हाल ही में चुपचाप दस्तक दी। बॉलीवुड अभिनेत्री Preity Zinta 20 अप्रैल को हेलीकॉप्टर से अपने दो बच्चों और परिवार के साथ रत्नारी स्थित MeenaBagh फार्मस्टे पहुंचीं, जहां उन्होंने पांच दिन सुकून और प्रकृति के बीच बिताए।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

इससे पहले भी यह फार्मस्टे कई बड़ी हस्तियों की मेजबानी कर चुका है, जिनमें MS Dhoni, Deepti Naval, Amol Palekar और Ravish Kumar जैसे नाम शामिल हैं।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

प्रिटी जिंटा ने अपने प्रवास के दौरान स्थानीय ‘बिशु मेले’ का भी आनंद लिया। वह MeenaBagh के मालिक अक्षिता और संजय औस्ता के साथ मेले में घूमती नजर आईं और बच्चों के लिए स्टॉल से खिलौने भी खरीदे।

सूत्रों के अनुसार, प्रिटी जिंटा इस बार अपने व्यस्त शेड्यूल से दूर एक शांत और सुकून भरी छुट्टी चाहती थीं, जो उन्हें रत्नारी के इस प्राकृतिक वातावरण में पूरी तरह मिली। उन्होंने स्टाफ से कहा कि वह लंबे समय से यहां आने की योजना बना रही थीं और आखिरकार इस बार उनका सपना पूरा हुआ।

अपने प्रवास के दौरान वह ऑर्गेनिक फार्म, पर्माकल्चर खेती और जानवरों के बीच बच्चों के साथ खूब मस्ती करती दिखीं। उन्होंने ‘लोब्लू’ नाम की भेड़, एंगोरा खरगोश, बत्तखों को खाना खिलाया और फार्म की बिल्ली ‘खोबली’ व दोस्ताना कुत्ते ‘बेस्वा’ के साथ भी समय बिताया।

आज (24 अप्रैल) चेकआउट से पहले प्रिटी जिंटा ने MeenaBagh के लॉन में एक रोडोडेंड्रॉन (बुरांश) का पेड़ भी लगाया। इस पहल के जरिए उन्होंने हिमालयी पेड़ों के संरक्षण और प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र के महत्व का संदेश दिया।

हिमाचल की वादियों में सादगी और प्रकृति के बीच बिताए गए ये पल प्रिटी जिंटा के लिए यादगार बन गए।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close