शिक्षा

बचाओ अपनी पृथ्वी.

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

GHS विकासनगर में प्रिथ्वी दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन सभा (Morning Assembly) से हुई।

ashb advt_page-0001

सभा में विद्यालय की मुख्याध्यापिका (Headmistress) महोदया श्री मती रेनू रतन ने अपने प्रेरणादायक शब्दों में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण में पृथ्वी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक रहने, पेड़ लगाने तथा प्राकृतिक संसाधनों का सही उपयोग करने का संदेश दिया।

इसके पश्चात विज्ञान विषय की अध्यापिका श्रीमती बंद ना (TGT Med) ने भी प्रिथ्वी दिवस के महत्व पर एक प्रभावशाली भाषण दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को जल संरक्षण, प्लास्टिक का कम उपयोग और स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

No Slide Found In Slider.

इसके बाद विद्यालय में हाउस-वाइज क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी हाउस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में छात्रों ने पर्यावरण से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी समझ और जागरूकता का परिचय दिया। अंत में सूर्य हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा छात्रों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए विद्यालय के कला अध्यापक श्री विनोद चौहान ने पेंटिंग, स्लोगन लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया । विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से “Save Earth”, “Go Green” जैसे संदेशों को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ किया गया कि हम सभी मिलकर अपनी पृथ्वी की रक्षा करेंगे और पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाएंगे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close