शिक्षा

हिमाचल प्रदेश स्नातकोत्तर (शारीरिक शिक्षा ) शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का विस्तार

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

हिमाचल प्रदेश शारीरिक शिक्षा स्नातकोत्तर शिक्षक संघ ने 2024 से 2027 की त्रिवार्षिक कार्यकारिणी का विस्तार किया जिसमें कुल 41 सदस्यों को अलग अलग उत्तरदायित्व दिए गए। इनके अतिरिक्त सभी जिला अध्यक्ष, महासचिव एवं वित्त सचिव राज्य कार्यकारिणी के पदेने सदस्य होंगे। प्रेस सचिव मधु पुंडीर ने बताया कि राज्य अध्यक्ष दिनेश सोहटा तथा महासचिव राजीव ठाकुर द्वारा जारी की गई अधिसूचना में ललित चौहान तथा दिनेश झागटा को संस्थापक , राजेंद्र शर्मा मुख्य संरक्षक,राज कुमार राणा तथा प्रमोद चौहान संरक्षक एवं अरुण कटोच को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अतिरिक्त किशन लाल राणा मुख्य सलाहकार, लोक पाल चौहान एवं सतीश चौहान सलाहकार, प्रदीप सावंत एवं हंसा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मान सिंह ठाकुर ,योगेश चोना एवं अजीत कुमार नेगी उपाध्यक्ष मनोनीत हुए। बलजीत पटियाल,राजेंद्र डोड तथा विशाल वशिष्ठ सह सचिव नियुक्त हुए। कार्यालय सचिव अमरजीत कौर तथा नरेंद्र सिंह पानटा, संगठन सचिव का कार्यभार जितेश्वर दत्ता, दीपक झोटा एवं अशोक कुमार को सौंपा गया जबकि पवन कुमार तथा मधु पुंडीर प्रेस सचिव बने। लेखाकार , विनय कुमार अत्री , अशोक चौहान तथा अविनाश ठाकुर होंगे। भूपिंदर, देवेंद्र चौहान, अजीत विष्ट, मनीष टंडन, कपिल ठाकुर,संजय कौशल, सुनील कुमार, वीरेंद्र कुमार , संजीव , राजेश कुमार , वीर सिंह राणा तथा अशोक कुमार को राज्य कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। राज्य अध्यक्ष दिनेश सोहटा ने कहा कि यद्यपि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा को पदनाम एवं वरिष्ठता दोनों ही दिए जा चुके हैं तथापि संयुक्त वरिष्ठता सूची तथा प्रधानाचार्य पद हेतु पदोन्नति जैसे मामले अभी भी शिक्षा विभाग द्वारा क्रियान्वित किए जाने शेष हैं इसके अतिरिक्त प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा को पदोन्नति हेतु अन्य बेहतर विकल्पों पर भी गहन मंथन की आवश्यकता हैं अतः सभी पदाधिकारियों को अत्यंत गंभीरता से अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करना होगा ताकि शीघ्रता से इन सभी मसलों को व्यवहारिक रूप दिया जा सके।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close