ब्रेकिंग-न्यूज़

हिमाचल के सबसे बड़े अस्पताल में बड़ा बदलाव

Indira Gandhi Medical College Shimla में गायनी OPD को शिफ्ट कर दिया गया है और 2 अप्रैल से PET-CT जैसी हाईटेक सुविधा शुरू होने जा रही है।

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल (IGMC) में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। स्त्री रोग (गायनी) विभाग की ओपीडी को व्यवस्थित रूप से IGMC में स्थानांतरित किया जा रहा है।
अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी  के अनुसार, पहले गायनी ओपीडी कमला नेहरू राज्य अस्पताल में संचालित हो रही थी, जिसे अब IGMC शिमला में शिफ्ट किया जा रहा है। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ समय तक यह ओपीडी कमला नेहरू अस्पताल में भी समानांतर रूप से चलती रहेगी, लेकिन भविष्य में यह सेवा पूरी तरह IGMC में ही उपलब्ध होगी।
इसके साथ ही स्त्री रोग विभाग का वार्ड भी IGMC के ब्लॉक-बी की पांचवीं मंजिल में स्थापित कर दिया गया है, जिससे मरीजों को बेहतर और केंद्रीकृत सुविधाएं मिल सकेंगी।
इस बीच, प्रदेश के मरीजों के लिए एक और बड़ी राहत की खबर है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री 2 अप्रैल को IGMC शिमला के कैंसर एवं तृतीयक देखभाल केंद्र में PET-CT स्कैन सुविधा का शुभारंभ करेंगे।
PET-CT सुविधा शुरू होने से अब मरीजों को जांच के लिए चंडीगढ़ और अन्य राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि मरीजों को आर्थिक रूप से भी राहत मिलेगी।
अस्पताल प्रशासन का मानना है कि इन नई व्यवस्थाओं से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनेंगी।

No Slide Found In Slider.
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close