शिक्षा

Breaking News : हिमाचल के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के लिए बड़ी पहल

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 135 शिक्षकों को कल शिमला से करेंगे रवाना* शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को एनएसएनआईएस- पटियाला में मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

*शिमला*

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

प्रदेश सरकार के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। अब राज्य खेलों के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से अग्रसर है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने शारीरिक शिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके तहत प्रदेश के 650 शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को चरणबद्ध तरीके से एशिया के अग्रणी संस्थान नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स-पटियाला ( Netaji Subhas National Institute of Sports ) पंजाब में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
समग्र शिक्षा के तहत हो रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पहले चरण में 135 शिक्षकों का चयन किया गया है, जिन्हें शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर कल शिमला से रवाना करेंगे। संस्थान में पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों को आधुनिक खेल तकनीकों, फिटनेस प्रबंधन, खेल मनोविज्ञान तथा वैज्ञानिक प्रशिक्षण पद्धतियों की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी, ताकि वे विद्यार्थियों को बेहतर और प्रतिस्पर्धी खेल प्रशिक्षण प्रदान कर सकें। पहले चरण में चयनित 135 शिक्षकों में 51 महिला शिक्षक शामिल हैं। इनमें 75 पीईटी, 40 डीपीई, 12 प्रवक्ता (शारीरिक शिक्षा) और कोच शामिल हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों की पेशेवर दक्षता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ विद्यालयों में खेल संस्कृति को मजबूत करेगा, जिससे विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास को संतुलित आधार मिल सकेगा।

No Slide Found In Slider.

*एशिया के अग्रणी खेल प्रशिक्षण संस्थानों में शामिल है एनएसएनआईएस पटियाला*
पटियाला स्थित नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स ( Netaji Subhas National Institute of Sports-Patiala), पटियाला की स्थापना वर्ष 1961 में देश में वैज्ञानिक और व्यवस्थित खेल प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी। वर्ष 1973 में इसका नाम महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस के सम्मान में रखा गया। बाद में यह संस्थान Sports Authority of India (एसएआई) के शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण विंग के रूप में विकसित हुआ और आज यह एशिया के प्रमुख खेल प्रशिक्षण केंद्रों में गिना जाता है। करीब 268 एकड़ में फैले इस संस्थान में कोचिंग डिप्लोमा, उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम और विभिन्न अल्पकालिक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। यहां अत्याधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनमें सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक, स्विमिंग पूल, जिम्नेजियम, खेल विज्ञान एवं खेल चिकित्सा केंद्र, बायोमैकेनिक्स और हाइड्रोथेरेपी जैसी उन्नत इकाइयां शामिल हैं। यहां से प्रशिक्षित कोच और खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ा चुके हैं।
समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स-पटियाला से प्रशिक्षित करने की पहल शारीरिक शिक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समग्र शिक्षा के तहत इस संस्थान से 650 स्कूली शिक्षकों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें पहले चरण में 135 शिक्षकों को कल शिक्षा मंत्री रवाना करेंगे। इस प्रशिक्षण से शिक्षकों के ज्ञान और कौशल में वृद्धि होगी, जिसका सीधा लाभ स्कूली विद्यार्थियों को मिलेगा और उनके सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close