शिक्षा

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान: गनोह स्कूल में छात्रों ने दिखाया नवाचार का जज्बा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गनोह में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गनोह में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों पर आधारित विविध गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में मॉडल प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा मैथ ओलंपियाड का आयोजन किया गया।राष्ट्रीय आविष्कार अभियान: गनोह स्कूल में छात्रों ने दिखाया नवाचार का जज्बा
कार्यक्रम का आयोजन कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री शशी पाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस आयोजन में विद्यालय के सभी प्रवक्ता एवं अध्यापक उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय के कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडलों के माध्यम से विज्ञान एवं गणित से संबंधित अवधारणाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस प्रकार राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं तार्किक सोच को प्रोत्साहित किया।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close