शिक्षा

870 पीईटी पद भरने की प्रक्रिया शुरू, जिला-वार पदों का बंटवारा जारी

No Slide Found In Slider.

शिमला, 19 मार्च 2026

हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने प्रदेश के स्कूलों में 870 शारीरिक शिक्षा शिक्षक (PET) पद भरने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। यह भर्ती हाईकोर्ट के निर्णय और नई Job Trainee Scheme के तहत की जाएगी। आदेश में बताया गया है कि सभी नियुक्तियां तय नियमों के अनुसार की जाएंगी और पहले जारी विज्ञापनों को वापस लेकर नई प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

आदेश के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों को जॉब ट्रेनी के रूप में ₹21,500 मासिक मानदेय दिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमों के अनुसार आगे की नियुक्ति की जाएगी।

इससे पहले भी विभाग ने कोर्ट के फैसले के बाद इन पदों को भरने की मंजूरी मांगी थी और सरकार से अनुमति मिलने के बाद प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

जिला-वार पदों का विवरण

जिला पद
बिलासपुर 25
चंबा 83
हमीरपुर 48
कांगड़ा 189
किन्नौर 18
कुल्लू 42
लाहौल-स्पीति 12
मंडी 158
शिमला 106
सिरमौर 76
सोलन 40
ऊना 73
कुल 870

आदेश में सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि श्रेणी-वार रिक्तियां, रोस्टर और आरक्षण नियमों के अनुसार विवरण जल्द भेजा जाए ताकि भर्ती को एक साथ पूरा किया जा सके।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close