स्वास्थ्य

बच्चों ने इस तरह किया एड्स पर प्रहार…

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

आज हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन सहयोग से कॉलेजों के रेड रिबन क्लब के की रीजनल लेवल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 9 राज्यों से आई हुई रेड रिबन क्लब कॉलेज की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में राजस्थान के एस एस जैन सुबोध पीजी महिला महाविद्यालय की छात्राओं गरिमा सिंह व प्रियंका सेन ने पचास हजार रुपए जीतकर का पहला स्थान प्राप्त किया। अब यह टीम 12 जनवरी 2023 को होने • वाले राष्ट्रीय स्तर की क्विज प्रतियोगिता में लखनऊ में हिस्सा लेगी। हरियाणा से आई गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय से शुभम और दीपिका की टीम ने तीस हजार रूपए का दूसरा स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा उत्तराखंड के एल एस एम राजकीय महाविद्यालय पिथौरागढ़ पी जी महाविद्यालय रुड़की व मैथोडिस्ट छात्रा महाविद्यालय के सौरभ और विदुषी की टीम ने तीसरा स्थान (रूपए 20,000 ) प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में कुल मिलाकर चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, झारखंड, जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और उत्तराखंड से आई टीमों ने भाग लिया।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

 

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमराज बैरवा मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश रहे और डॉक्टर गोपाल बेरी निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हिमाचल प्रदेश एवं परियोजना निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति ने इस क्विज प्रतियोगिता की अध्यक्षता की। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के अधिकारी बेंजामिन फ्रैंकलीन और सुजीत भट्टाचार्य शुभ्रजीत भट्टाचार्य इस क्विज के पर्यवेक्षक थे। प्रतियोगिता के अंत में मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।

 

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close