शिक्षा

खुशबू केदारटा बनीं मिस RKMV, ‘उड़ान’ में दिखा ग्लैमर का जलवा

No Slide Found In Slider.

खुशबू केदारटा बनीं मिस RKMV, ‘उड़ान’ में दिखा ग्लैमर का जलवा

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला में आज तृतीय वर्ष की छात्राओं के लिए विदाई समारोह *उड़ान* का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अनुरीता सक्सेना की अध्यक्षता में हुए इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सदस्य प्रोफेसर ममता मोकटा ने शिरकत की।

गेस्ट ऑफ़ ऑनर के तौर पर महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या डॉ. मीरा वालिया, डॉ. मंजूषा शर्मा, डॉ. नम्रता टीकू और पेन स्टेट यूनिवर्सिटी की एडवाइजर डॉ.वासु सिंह उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने छात्राओं से कहा की बड़े सपने देखें और उन सपनों को पूरा करने के लिए खूब परिश्रम करें, क्योंकि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता है ।महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अनुरीता सक्सेना व अन्य सभी सम्मानित अतिथियों ने सभी छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

इस अवसर पर गीत-संगीत व नृत्य की बेहद ही मनमोहक प्रस्तुतियां छात्राओं द्वारा पेश की गई। 39 छात्राओं ने मिस आरकेएमवी के लिए स्टेज पर मॉडलिंग करते हुए अपने हुस्न और हुनर का जलवा बिखेरा। विभिन्न राउंड को पार करते हुए अंत में मिस आरकेएमवी का ताज सजा खुशबू केदारटा के सर पर

फर्स्ट रनर अप सलोनी,

सेकंड रनर अप अंबालिका दमसेठ

मिस कॉन्फिडेंट रिया

मिस टेलेंटिड ईशा नेगी चुनी गई।

 

इस समारोह में अभिभावक शिक्षक संघ के पदाधिकारी महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रही।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close