राजकीय महाविद्यालय चायल-कोटी में सांख्यिकी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजकीय महाविद्यालय चायल-कोटी में सांख्यिकी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजकीय महाविद्यालय चायल-कोटी में “दैनिक जीवन में सांख्यिकी : कक्षा से करियर तक” विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार की सांख्यिकी सुदृढ़ीकरण सहायता (एसएसएस) योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. राकेश कुमार, अनुसंधान अधिकारी, अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार उपस्थित रहे। उन्होंने अपने व्याख्यान में विशेष रूप से डेटा एवं सुशासन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्तमान समय में नीति निर्माण, योजना निर्माण तथा विकास कार्यों में सांख्यिकीय आँकड़ों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों को तथ्य-आधारित सोच विकसित करने तथा सांख्यिकी के क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार अवसरों के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के सभी अध्यापकों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया।
चार्ट प्रस्तुति प्रतियोगिता में रम्मा ने प्रथम, अमन ठाकुर ने द्वितीय तथा निशांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सर्वे प्रस्तुति प्रतियोगिता में अमन ठाकुर ने प्रथम, रम्मा ने द्वितीय तथा तनिषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
क्विज प्रतियोगिता में अमन, अंकुश एवं तनिषा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेहक, मेहक एवं अंचल की टीम द्वितीय तथा अमन, हर्षित एवं निशांत की टीम तृतीय स्थान पर रही।
डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में अंकुश ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय तथा अंशुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
महाविद्यालय की प्राचार्या महोदया ने विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ. अजय कायथ (सहायक आचार्य, वाणिज्य) एवं डॉ. सुशील कुमार (सहायक आचार्य, अर्थशास्त्र) द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।




