ब्रेकिंग-न्यूज़

Asar breaking: CBSC संबद्ध सरकारी स्कूलों में ड्रेस कोड पर बड़ा स्पष्टीकरण

फिलहाल जारी रहेगी पुरानी यूनिफॉर्म व्यवस्था: शिक्षा निदेशालय

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

निदेशालय स्कूल शिक्षा, हिमाचल प्रदेश ने सीबीएसई से संबद्ध राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के ड्रेस कोड, विद्यार्थियों की वर्दी तथा भवनों की रंग योजना को लेकर महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है।जारी पत्र के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शिक्षकों के ड्रेस कोड और विद्यार्थियों की वर्दी के संबंध में कोई नई अधिसूचना सरकार या निदेशालय द्वारा जारी नहीं की गई है। जिन विद्यालयों ने पूर्व में स्वेच्छा से जो वर्दी या ड्रेस कोड अपनाया है, वही व्यवस्था फिलहाल यथावत जारी रहेगी।पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि 25 फरवरी 2026 को आयोजित वर्चुअल बैठक में संबंधित स्कूल प्रबंधन समितियों (SMC) और हितधारकों के साथ इस विषय पर चर्चा की गई थी।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

भविष्य में ड्रेस कोड के संबंध में अंतिम निर्णय तकनीकी शिक्षा निदेशक (निफ्ट) अथवा अन्य उपयुक्त एजेंसी से परामर्श के बाद लिया जाएगा, जिसे शैक्षणिक सत्र 2027-28 से लागू किया जा सकता है।भवनों की रंग योजना के संबंध में भी निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल स्कूल भवनों पर मौजूदा रंग योजना के अनुसार सफेदी करवाई जा सकती है। नई रंग योजना पर विचार उपरांत अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी।निदेशक स्कूल शिक्षा ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि आगामी आदेशों तक वर्तमान व्यवस्था के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह आदेश प्रदेश के सभी सीबीएसई संबद्ध राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों पर लागू होगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close