बड़ी कार्रवाई! Himachal Pradesh Police ने चिट्टा/ड्रग नेटवर्क पर कसा शिकंजा — PIT NDPS Act के तहत 15 आदतन तस्कर निरुद्ध

हिमाचल में ड्रग माफिया के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं”
चिट्टा नेटवर्क पर एचपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PIT NDPS Act के तहत 15 नशा तस्कर निरुद्ध
शिमला, 06 मई — Himachal Pradesh Police ने प्रदेशभर में सक्रिय नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए PIT NDPS Act, 1988 के तहत 15 आदतन तस्करों को निरुद्ध किया है। यह कदम मुख्यमंत्री के एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के तहत चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया है।
पुलिस द्वारा लगातार खुफिया जानकारी, तकनीकी निगरानी और अपराधियों की प्रोफाइलिंग के आधार पर यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों के अनुसार, निरुद्ध किए गए आरोपी लंबे समय से चिट्टा/हेरोइन सहित मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त थे और प्रदेश की कानून व्यवस्था व युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बन चुके थे।
जिला अनुसार कार्रवाई:
सिरमौर – 4
कुल्लू – 4
कांगड़ा – 2
बिलासपुर – 2
देहरा – 1
सोलन – 1
मंडी – 1
पुलिस ने स्पष्ट किया कि PIT NDPS Act के तहत की गई यह कार्रवाई उन बड़े तस्करों को निष्क्रिय करने की रणनीति का हिस्सा है, जो NDPS Act के मामलों में बार-बार शामिल होने के बावजूद संगठित ड्रग नेटवर्क में सक्रिय बने हुए थे। यह अभियान राज्य के भीतर और बाहर फैले ड्रग नेटवर्क तथा सप्लाई चेन को तोड़ने की व्यापक योजना का हिस्सा है।
Ashok Tiwari, डीजीपी हिमाचल प्रदेश ने कहा कि पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि खुफिया आधारित ऑपरेशन के जरिए ऐसे अपराधियों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जा रहा है।
डीजीपी ने प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं, अभिभावकों और शिक्षण संस्थानों से अपील की कि वे नशा विरोधी अभियान में सक्रिय सहयोग दें और नशा तस्करी से संबंधित जानकारी ERSS डायल-112 या स्थानीय पुलिस को दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने दोहराया है कि नशा तस्करी और संगठित ड्रग अपराध के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि “नशा मुक्त हिमाचल” के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।


