ब्रेकिंग-न्यूज़स्वास्थ्य

HPV vaccine: सरकार की पहल: निजी क्षेत्र में महंगा, अब सरकारी योजना में मुफ्त एचपीवी टीका

एच.पी.वी. टीकाकरण अभियान – राज्य की तैयारियों की मुख्य सचिव द्वारा समीक्षा

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

मानव पैपिलोमा वायरस (HPV) टीकाकरण अभियान के राज्यव्यापी शुभारंभ की तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य संचालन समिति की बैठक हिमाचल प्रदेश सचिवालय, शिमला में मुख्य सचिव श्री संजय गुप्ता, आईएएस की अध्यक्षता में आयोजित की गई। यह टीकाकरण अब यूनिवर्सल टीकाकरण कार्यक्रम (UIP) के तहत शुरू किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

बैठक में मुख्य सचिव ने सभी प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिए कि इस अभियान की सफलता के लिए सभी विभाग आपस में मिलकर कार्य करें। उन्होंने विशेष रूप से ग्राम पंचायतों, शहरी निकायों और विभिन्न सरकारी विभागों के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया, ताकि लोगों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए इस टीके के लाभ, इसके किसी भी हानिकारक प्रभाव के न होने तथा 14 से 15 वर्ष की सभी पात्र बालिकाओं को इसकी निःशुल्क उपलब्धता के बारे में सही जानकारी मिल सके।

सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सहित सभी माध्यमों से इस एकल खुराक (सिंगल डोज) टीके के स्वास्थ्य लाभ और निःशुल्क उपलब्धता के बारे में प्रभावी प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। यह जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को सौंपी गई है, जो अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से यह कार्य पूर्ण करेगा।

भारत में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर है और हर साल हजारों महिलाओं की मृत्यु का कारण बनता है। यह बीमारी उच्च जोखिम वाले एचपीवी संक्रमण के कारण होती है, जिसे टीके के माध्यम से रोका जा सकता है। वैज्ञानिक प्रमाण बताते हैं कि एचपीवी टीका सुरक्षित और प्रभावी है तथा दुनिया के 150 से अधिक देशों में इसका उपयोग गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम हेतु किया जा रहा है। विश्वभर में अब तक इस टीके की लाखों खुराकें दी जा चुकी हैं और इसका सुरक्षा रिकॉर्ड भी मजबूत है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

इस राष्ट्रीय स्तर के अभियान की शुरुआत 28 फरवरी 2026 से हो रही है। इस अभियान में लगभग 67,000 पात्र किशोरियों (14 से 15 वर्ष आयु वर्ग) को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

राज्य में टीकाकरण सत्र 29 मार्च 2026, 5 अप्रैल 2026 और 12 अप्रैल 2026 को आयोजित किए जाएंगे। जो किशोरियां किसी कारणवश छूट जाएंगी, उनके लिए 19 अप्रैल 2026, 10 मई 2026, 24 मई 2026 और 21 जून 2026 को विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

तीन महीनों के इस विशेष अभियान के बाद एचपीवी टीकाकरण नियमित रूप से यूनिवर्सल टीकाकरण कार्यक्रम (UIP) के अंतर्गत जारी रहेगा और सभी पात्र किशोरियों को टीका लगाया जाएगा।

टीकाकरण का कार्य 378 चिन्हित सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों (कोल्ड चेन प्वाइंट्स) पर प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मियों द्वारा किया जाएगा। कोल्ड चेन व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पंजीकरण और निगरानी यू-विन पोर्टल के माध्यम से डिजिटल रूप से की जाएगी। अभिभावकों की सहमति और पारदर्शी जानकारी की पूरी व्यवस्था की गई है।

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों के समग्र स्वास्थ्य, विशेष रूप से बालिकाओं के स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्ध है। लगभग 67 हजार किशोरियों को इस टीकाकरण से लाभ मिलेगा, जिससे राज्य में कैंसर का बोझ कम होगा। यह अभियान और इसे नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल करना माननीय मुख्यमंत्री के स्वस्थ और समृद्ध हिमाचल के विजन के अनुरूप है।

यह टीका निजी क्षेत्र में पहले से ही उपलब्ध है, लेकिन वहां इसकी कीमत बहुत अधिक है, जबकि सरकार इसे यूनिवर्सल टीकाकरण कार्यक्रम के तहत सभी पात्र बालिकाओं को निःशुल्क उपलब्ध करा रही है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close