शिक्षा

10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर: 20 फरवरी से शुरू

20 से 28 फरवरी तक दसवीं की प्रैक्टिकल परीक्षा, बोर्ड ने जारी किए सख्त निर्देश

No Slide Found In Slider.

मार्च 2026 में होने वाली दसवीं की वार्षिक परीक्षा से पहले हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रायोगिक परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बोर्ड के निर्देशानुसार 20 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक सभी सरकारी और संबद्ध निजी स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित होंगी।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

बोर्ड ने साफ कहा है कि परीक्षाएं पूरी तरह स्कूल स्तर पर होंगी, लेकिन नियमों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रैक्टिकल के अंक सीधे बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य होगा। ऑफलाइन अंकसूची सामान्य परिस्थितियों में स्वीकार नहीं की जाएगी।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 विषयवार तय हुए अंक

  • विज्ञान/गृह विज्ञान – 20 अंक

  • कला – 30 अंक

  • कंप्यूटर साइंस – 40 अंक

  • संगीत/टाइपिंग – 50 अंक

प्रैक्टिकल में पास होने के लिए कम से कम 33% अंक जरूरी होंगे।

 दो सत्रों में होंगी परीक्षाएं

  • सुबह 9 से 12 बजे

  • दोपहर 2 से 5 बजे

विद्यालयों को 18 फरवरी तक विद्यार्थियों को पूरा कार्यक्रम बताने के निर्देश दिए गए हैं।

बोर्ड सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने कहा है कि सभी स्कूल तय समय-सीमा में पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं संपन्न कराएं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close