ब्रेकिंग-न्यूज़

भौतिक शास्त्र विषय में विद्यार्थियों को मिलें कृपांक 

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

 

हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर ने आज हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 10+2 कक्षा की भौतिक शास्त्र विषय की परीक्षा मे विद्यार्थियों को कृपांक देने का निवेदन किया है। जिला सिरमौर के अधिकतर भौतिक शास्त्र के प्रवक्ताओं ने संघ के ध्यान मे लाया कि भौतिक शास्त्र विषय का प्रश्न पत्र बहुत जटिल था ।इस सत्र मे जहां अगस्त माह तक प्रवेश होता रहा परिणामस्वरुप पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए बहुत कम समय मिला वही इस प्रकार का जटिल प्रश्न पत्र विद्यार्थियो को परेशान करने वाला था। प्रवक्ता संघ जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर ने कहा कि 10+2 की वार्षिक परीक्षा का सम्पूर्ण परिणाम दोनो सत्र के योग से बनता है तथा प्रश्न पत्र की जटिलता एवं प्रथम सत्र मे शैक्षणिक गतिविधियो हेतु कम समय मिलने के कारण इसका विपरीत असर विद्यार्थियो की मेरिट पर पड़ना अवश्यंभावी हे जिसके कारण महाविद्यालयो मे मुख्यत राज्य से बाहर प्रवेश के इच्छुक राज्य के विद्यार्थियो को इच्छित विषय मिलने मे कठिनाई हो सकती है अतः प्रवक्ता संघ शिक्षा बोर्ड से भौतिक शास्त्र विषय मे कृपांक देने का निवेदन करता है।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close