विविध

प्रदेश स्वास्थ्य समिति कर्मचारी संघ को मिली नई टीम

आठवें प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में सर्वसम्मति से हुआ कार्यकारिणी का गठन

No Slide Found In Slider.

राज्य स्वास्थ्य समिति अनुबंध कर्मचारी संघ, हिमाचल प्रदेश का आठवां प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 11 जनवरी 2026 को होटल रिवर बैंक, सोलनखड्ड (मंडी) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पदाधिकारी, कर्मचारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

सम्मेलन की अध्यक्षता एनएचएम फेडरेशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष  प्रदीप ठाकुर ने की। इस दौरान संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए कोई आवेदन प्राप्त न होने पर सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न कराए गए।

नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

चुनाव प्रबंधन समिति द्वारा निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया—

  • अमीन चंद शर्मा – प्रदेशाध्यक्ष (शिमला)

  • नवनीत गुलरिया – महासचिव (मंडी)

  • संजनी शर्मा – वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिलासपुर)

  • डॉ. विक्रम – उपाध्यक्ष (कांगड़ा)

  • हेम चंद नेगी – उपाध्यक्ष (किन्नौर)

    WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
    WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)
  • अमित भारद्वाज – वरिष्ठ सह सचिव (कुल्लू)

  • अमित राज कोहली – मुख्य सलाहकार (शिमला)

  • नरेश भारद्वाज – संयुक्त सचिव (चंबा)

  • सुरेश परमार – सहसचिव (सोलन)

  • डॉ. अमन चौहान – सहसचिव (शिमला)

  • नवदीप गोयल – प्रेस सचिव (शिमला)

  • राकेश शर्मा – प्रेस सचिव एवं कानूनी सलाहकार (मंडी)
    सहित अन्य सदस्यों को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

कर्मचारियों की समस्याओं पर रहेगा फोकस

सम्मेलन में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि नई कार्यकारिणी अनुबंध कर्मचारियों के अधिकारों, सेवा सुरक्षा और मांगों को मजबूती से सरकार के समक्ष रखेगी। संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प भी लिया गया।

सम्मेलन की जानकारी माननीय स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव, एनएचएम मिशन निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक सहित मीडिया को भी भेजी गई।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close