विविध

उपमुख्यमंत्री ने सैंज में किया स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण

कुमारसैन बस अड्डा का एक माह के अंदर होगा लोकार्पण, निरथ बांध से उठाऊ सिंचाई योजना के लिए तैयार होगी डीपीआर - मुकेश अग्निहोत्री

No Slide Found In Slider.

 

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुमारसैन बस अड्डा को एक माह के अंदर लोगों को समर्पित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, निरथ बांध से ठियोग विधानसभा क्षेत्र की 28 पंचायतों के लिए उठाऊ सिंचाई योजना बनाने के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

No Slide Found In Slider.

मुकेश अग्निहोत्री आज कुमारसैन में पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष लगभग 500 बसों के बेड़े को बदलने के प्रयास किए जा रहे हैं और अब जो नई बसे आएंगी उनमें से ठियोग क्षेत्र को बसें उपलब्ध करवाई जायेंगी। उन्होंने कहा कि 315 करोड़ रुपए की कुर्पण पेयजल योजना के लिए हाल ही में प्रदेश सरकार ने 13 करोड़ रुपए जारी किए हैं और अगले साल तक इस योजना का लोकार्पण कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, ठियोग बस अड्डा के लिए भी 13 करोड़ रुपए की राशि दी गई है और इसे जल्दी शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ दिया है और जल्द ही प्रदेश की सभी महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह चरणबद्ध तरीके से दिए जाएँगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी सभी 10 गारंटियों को पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज का दिन प्रदेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि आज पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की प्रथम प्रतिमा का अनावरण सैंज में किया गया है जिससे उनकी जयंती हमेशा के लिए यादगार बन गई है। उन्होंने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के निर्माता थे जिन्होंने शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में प्रदेश को आगे लाया गया। उन्होंने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह ने कभी भी क्षेत्रवाद, इलाकावाद और जातिवाद की राजनीति नहीं की और इसलिए वह 6 बार मुख्यमंत्री बने।

इस दौरान लोक निर्माण तथा युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के नाम पर एक संस्था चलाई जाएगी जिसके माध्यम से शिक्षा, अध्ययन आदि क्षेत्रों में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें राजा वीरभद्र सिंह के विचारों को केवल प्रतिमा स्थापना तक सीमित नहीं रखना है बल्कि उन्हीं की तरह लोगों की सेवा करनी है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल ढाँचे को सुदृढ़ करने को जो प्रयास जरूरी होंगे वो किए जाएँगे। उन्होंने श्री कोटेश्वर महादेव परिसर में बने मंच के निचले हिस्से में जिम खोलने बजट का प्रावधान करने का आश्वासन दिया।

No Slide Found In Slider.

सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस प्रतिभा सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह प्रदेश के लोगों को अपने परिवार की तरह प्यार करते थे और

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह अपने पिता स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के पदचिन्हों का अनुसरण करते हुए लोगों की सेवा के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सैंज में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।

उन्होंने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह 6 दशक तक राजनीति में सक्रिय रहे और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य किया। उन्होंने कहा कि प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार ने हिमाचल प्रदेश के गठन के लिए कार्य किया था और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह ने आधुनिक हिमाचल का निर्माण किया था। राजा वीरभद्र सिंह प्रदेश के लोगों के दिलों में बस्ते हैं।

लोक निर्माण एवं युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज सैंज में राजा वीरभद्र सिंह की प्रथम प्रतिमा का अनावरण किया गया है और आने वाले समय में प्रदेश के विभिन्न जगहों पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जायेंगी।

इस दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महिला मंडलों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, विधायक रामपुर नंद लाल, विधायक ठियोग कुलदीप सिंह राठौर, अध्यक्ष जिला परिषद चंद्र प्रभा नेगी, अध्यक्ष हिमाचल वेलफेयर फाउंडेशन अतुल शर्मा, उपमंडल दंडाधिकारी सुरेंद्र मोहन, कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

-०-

 

बॉक्स

 

पीएमजीएसवाई के तहत जल्द मिलने वाले हैं 2800 करोड़

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हर क्षेत्र में सड़कों को दुरुस्त करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2400 किलोमीटर सड़कों के लिए 2800 करोड़ रुपए की राशि जल्द मिलने वाली है। उन्होंने बताया कि कुमारसैन कि 28 करोड़ रुपए की 2 सड़कों को इस योजना में डाला गया है। इसके अतिरिक्त, ठियोग की फागू-चियोग-सैंज सड़क को इस योजना के तहत 30 करोड़ रुपए से अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुमारसैन खंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना I और II के तहत 20 करोड़ रुपए के कार्य चल रहे हैं और जल्द ही इस योजना का तीसरा चरण शुरू होने वाला है।

उन्होंने कहा कि सर्वत्र हिमाचल प्रदेश का सर्वत्र विकास ही हमारा ध्येय है और इसी के तहत वह प्रदेश हित में कार्य कर रहे हैं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close