विविध

कांग्रेस ने हमेशा ही लोगों को जोड़ने की राजनीति की: कुलदीप सिंह राठौर

No Slide Found In Slider.

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा ही लोगों को जोड़ने की राजनीति की है जबकि भाजपा अपने राजनैतिक हित के लिये लोगों की भावनाओं से खेल कर उन्हें आपस मे तोड़ने की राजनीति करती रही है।उन्होंने कहा कि देश आज गम्भीर चुनोतियों से गुज़र रहा है।बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व विगड़ती अर्थव्यवस्था सब भाजपा की कारगुजारियों का ही नतीजा है जो आज लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

आज पंजाब खन्ना विधानसभा क्षेत्र में गुरकीरत सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार में जुटे प्रदेश अध्यक्ष राठौर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही जनहित को प्रमुखता दी है जबकि भाजपा ने अपनी तानाशाही नीतियों व निर्णयों से देश को बर्बाद कर दिया है।उन्होंने कहा कि भाजपा देश के इतिहास से खिलवाड़ कर रही है।उन्होंने कहा कि सेना व राष्ट्र भक्तों के नाम पर भी भाजपा आज राजनीति कर वोट बटोरने का प्रयास कर रही है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

राठौर ने कहा कि प्रदेश में पंजाब में कांग्रेस सरकार ने अपने सभी वायदों को पूरा किया है।उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह पंजाब में स्थिरता और विकास के लिये फिर से कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाते हुए इसे भारी मतों से विजयी बनाये।

 

राठौर ने यहां विभिन्न नुक्कड़ सभाओं में भाजपा के दुष्प्रचार से लोगों को सचेत करते हुए कहा कि पंजाब के बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी।उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोगों ने चार उप चुनावों में भाजपा को उसकी जन विरोधी नीतियों का मुहतोड़ जवाब दिया है अब आने वाले विधानसभा चुनावों में भी वह उसे सत्ता से बाहर करेगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close