स्वास्थ्य

अलर्ट : कम उम्र में बच्चों को सर्वाइकल

डॉ. अभिषेक उपाध्याय की सलाह

No Slide Found In Slider.

जहां गति है, वहीं जीवन है”

📌 “और जहां जीवन है, वहां निरंतर गति आवश्यक है”

आज की तेज़ रफ्तार दुनिया में इंसान की असली गति कहीं थम-सी गई है। बच्चे मोबाइल में सिमटते जा रहे हैं, युवा लैपटॉप और स्क्रीन से बंधे हैं, और बुज़ुर्ग अकेलेपन में जकड़े हुए। इसी बदलती जीवनशैली पर चिंता जताते हुए हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक उपाध्याय ने हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी बढ़ती समस्याओं पर गंभीर चेतावनी दी है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

डॉ. अभिषेक के अनुसार, गलत खानपान, शारीरिक निष्क्रियता और डिजिटल लाइफस्टाइल के कारण आज युवाओं में भी घुटनों, कमर और गर्दन के दर्द की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। खासतौर पर ठंड के मौसम में हड्डी और जोड़ दर्द की शिकायतें बढ़ जाती हैं, जिससे ऑर्थोपेडिक ओपीडी में प्रतिदिन 30 से 40 मरीज सर्वाइकल, कमर दर्द और घुटनों की परेशानी लेकर पहुंच रहे हैं।

⚠️ चौंकाने वाली बात यह है कि अब 17–18 वर्ष के बच्चों में भी सर्वाइकल जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं।
युवाओं और बच्चों में गर्दन दर्द के मामलों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

⚖️ मोटापा बन रहा हड्डियों का दुश्मन

जब डॉ. अभिषेक से पूछा गया कि मोटापा हड्डियों को कैसे नुकसान पहुंचाता है, तो उन्होंने बताया कि अधिक वजन के कारण घुटनों पर दबाव बढ़ता है, जिससे वे समय से पहले खराब होने लगते हैं। आज 29–30 साल के युवाओं में भी घुटनों की गंभीर समस्याएं देखने को मिल रही हैं।

👩‍🦰 महिलाओं में हड्डियों की परेशानी क्यों?

डॉ. अभिषेक के अनुसार, महिलाओं में हड्डियों की समस्याएं अक्सर हार्मोनल बदलाव के कारण शुरू होती हैं। लेकिन इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि कई महिलाएं सही खानपान की बजाय केवल शारीरिक सौंदर्य पर ध्यान देती हैं, जिससे वे आर्थराइटिस और मेनोपॉज से जुड़ी बीमारियों का शिकार हो जाती हैं।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

🏋️‍♂️ हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत रखने के उपाय

डॉ. अभिषेक उपाध्याय बताते हैं कि मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने के लिए फिजियोथेरेपी बेहद जरूरी है।
हड्डियों को मजबूत रखने के लिए:

  • नियमित व्यायाम करें

  • कैल्शियम और विटामिन-डी युक्त आहार लें

  • सही खानपान को जीवन का अहम हिस्सा बनाएं

उन्होंने ड्राई फ्रूट्स में अंजीर, अंडा और पालक को आहार में शामिल करने की विशेष सलाह दी।

🧘‍♀️ कौन-से व्यायाम हैं सबसे बेहतर?

हड्डियों की मजबूती के लिए डॉ. अभिषेक ने
Isometric और Thaiso Tonic व्यायाम को उत्तम बताया।
इसके अलावा:

  • स्विमिंग

  • साइकलिंग

  • नियमित पैदल चलना
    हड्डियों और जोड़ों के लिए बेहद लाभकारी है।

💡 स्वस्थ जीवन ही है समाधान

हड्डी और जोड़ की बीमारियों से बचने के लिए डॉक्टर की स्पष्ट सलाह है—
👉 स्वस्थ जीवन जिएं
👉 वजन को नियंत्रण में रखें
👉 नियमित सैर को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं

📱 मोबाइल से दूरी, हड्डियों से दोस्ती

युवाओं और बच्चों के लिए डॉ. अभिषेक की खास सलाह है कि लगातार लैपटॉप पर काम न करें, बीच-बीच में ब्रेक लेना बेहद जरूरी है।
अगर हड्डियों को मजबूत रखना है और मोटापे से बचना है, तो मोबाइल से दूरी बनानी होगी

डॉ. अभिषेक का कहना है कि मोबाइल का अत्यधिक इस्तेमाल हमें आराम नहीं, बल्कि बीमारियों का तोहफा दे रहा है। जरूरत पड़ने पर ही मोबाइल का उपयोग करें।

👉 अगर हम अपनी हड्डियों को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो डॉ. अभिषेक उपाध्याय की सलाह को अपनाएं और एक स्वस्थ, सक्रिय जीवनशैली की ओर कदम बढ़ाएं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close