शिक्षा

राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, चौड़ा मैदान (कोटशेरा) में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हुआ आयोजित

महाविद्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम और खेल सुविधाओं पर 3 करोड़ से अधिक खर्च

WhatsApp Image 2026-02-05 at 5.59.45 PM

 

राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, चौड़ा मैदान (कोटशेरा), शिमला में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया।

No Slide Found In Slider.

समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. अमरजीत शर्मा, निदेशक उच्च शिक्षा, हिमाचल प्रदेश और विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. राजकुमार, प्राचार्य, राजकीय कन्या महाविद्यालय, कोटला खुर्द, ऊना उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त पार्षद अन्नाडेल, उर्मिला कश्यप, महाविद्यालय की
पीटीए के अध्यक्ष कमल लोहिया, रचना लोहिया (सदस्य पीटीए), निशा शर्मा (सदस्य पीटीए) भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे |

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय में नवनिर्मित जिम का उद्घाटन भी किया गया|

समारोह में अतिथियों का स्वागत डॉ. मृणालिनी कश्यप किया गया I
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसके पश्चात विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में युवा महोत्सव विजेता भास्कर कपिल तथा उनके साथियों ने अपने गीत से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया|

पुरस्कार वितरण समिति की संयोजक डॉ. शालिनी चौहान ने बताया कि
समारोह में विद्यार्थियों को शैक्षणिक, खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस, रेंजर और रोवर, सांस्कृतिक तथा अन्य विशेष उपलब्धियों के लिए विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने अपने संबोधन में महाविद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद, एनएसएस , एनसीसी एवं रेंजर और रोवर के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने शिक्षकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों एवं आयोजन समिति के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही ऐसे भव्य कार्यक्रम सफल हो पाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा महाविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में बताया कि महाविद्यालय में पूर्णतः डिजिटल पुस्तकालय, स्मार्ट क्लासरूम, दो बैडमिंटन कोर्ट, इतिहास संग्रहालय, जिम और क्रिकेट पिच जैसी सुविधाएँ विकसित की गई हैं | महाविद्यालय में छात्र हित को ध्यान में रखते हुए अब तक तीन करोड़ रुपये से अधिक व्यय किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में कोठशीराम महाविद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है विशेष कर 1988 के बाद 2025 में फिर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में विजयी रहे इसके अतिरिक्त अंतर -महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में और कबड्डी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान भी प्राप्त किया|

खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉक्टर विनोद कुमार की प्राचार्य द्वारा सराहना की गई साथ ही छात्रों को प्रेरणा देते हुए महाविद्यालय के दो प्राध्यापक डॉक्टर पी.डी. कौशल और डॉक्टर कामिनी शांडिल ने हाल ही में कुल्लू में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन मास्टर्स प्रतियोगिता में विजय प्राप्त की और अब वह गोवा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेंगे|

उन्होंने पीटीए की भूमिका को उत्कृष्ट बताया और नए सत्र से (वोकेशनल कोर्स) बी.वोक पाठ्यक्रमों की अनुमति की मांग रखी।

मुख्य अतिथि डॉ. अमरजीत शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) की अवधारणा और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने आश्वासन दिया कि यह नीति तब तक लागू नहीं होगी जब तक सभी हितधारकों को विश्वास में नहीं लिया जाता। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का भविष्य राज्य के लिए अत्यंत मूल्यवान है और उनकी संतुष्टि सर्वोपरि है।
उन्होंने विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की यात्रा करने और विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेकर लोकतंत्र के सिद्धांतों को समझने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि “खेल से स्वास्थ्य योजना” नशे के खिलाफ लड़ाई में अत्यंत आवश्यक है। साथ ही उन्होंने “वर्चुअल क्लासरूम योजना” के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में आए शिक्षा में सकारात्मक प्रभाव पर भी प्रकाश डाला |
भविष्य की दृष्टि से उन्होंने बताया कि इनोवेशन एवं फ्यूचर टेक्नोलॉजी लैब, स्किल लैब और इंटर्नशिप सेंटर की स्थापना निदेशालय उच्च शिक्षा और राज्य सरकार की प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय में बी.वोक पाठ्यक्रमों की अनुमति नए सत्र से दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि महाविद्यालय केवल विद्यार्थियों के लिए ही नहीं बल्कि शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए भी शिक्षा का मंदिर है। उन्होंने शिक्षा के भविष्य में AI की भूमिका को रेखांकित किया और विद्यार्थियों को नवाचार तथा तकनीकी प्रयोगों के लिए प्रेरित किया।

No Slide Found In Slider.

आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एवं सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भागीदारी भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, कड़ी मेहनत एवं सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि ने एनसीसी, रेंजर एवं रोवर तथा NSS के छात्र-छात्राओं कि इस कार्यक्रम की योजना आयोजन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सराहना की| उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं सामाजिक जागरूकता का विकास करते हैं। उन्होंने महाविद्यालय के विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पुरस्कार वितरण समारोह में छात्र-छात्राओं को उनकी विभिन्न उपलब्धियां के लिए मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया|

राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर की उपलब्धियों में सुजल गौतम, हर्षित, विशाल एवं भुवनेश कुमार गौतम ने आर एंड आर जम्बूरी छत्तीसगढ़ (2025-26) में भाग लिया। सार्थक एवं विशाल ने राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड (26 जनवरी 2026) में भाग लेकर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। एनएसएस के अंतर्गत रोहित आनंद (सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक-पुरुष) एवं ज्योति (सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक-महिला) को सम्मानित किया गया, जबकि शुब्हम एवं आदित्य एनआईसी कैंप होल्डर रहे।
एनसीसी में सीनियर अंडर ऑफिसर मृणाल ठाकुर को बेस्ट कैडेट (बॉयज) (हिम ट्रेक, रामपुर 2025) के लिए सम्मानित किया गया। अंडर ऑफिसर शुभम लोठटा, अंडर ऑफिसर रिया ठाकुर, सार्जेंट दिक्षित एवं सार्जेंट नितिन ने राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय शिविरों—एएसी पठानकोट, अडेप असम, ईबीएसबी मलोट एवं रूपनगर—में भाग लेकर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।
महाविद्यालय पत्रिका के छात्र संपादकों—तेजस शर्मा (संस्कृत), भावना कुमारी (हिंदी), अक्षय शर्मा (जेएमसी), अमन शर्मा (कॉमर्स), शुभम ठाकुर एवं पारस (कंप्यूटर), साक्षी कुमारी (विज्ञान), श्रेया ठाकुर (प्लानिंग फोरम), कमलेश ठाकुर (क्रॉनिकल), स्पर्श धीमान (अंग्रेजी) एवं नैंसी शांडिल (पहाड़ी)—के योगदान के लिए पुरस्कार दिए गए|

काजल (बी.एससी. नॉन मेडिकल) ने महाविद्यालय स्तर पर समग्र प्रथम स्थान प्राप्त किया और बी.एससी. तृतीय वर्ष में भी प्रथम स्थान हासिल किया। यामिनी मलिक (बीसीए) ने महाविद्यालय स्तर पर समग्र द्वितीय स्थान प्राप्त किया और बीसीए छठे सेमेस्टर में प्रथम स्थान प्राप्त किया; साथ ही उन्होंने कई विषयों में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी उत्कृष्टता साबित की। मनीष ठाकुर (कला संकाय) ने महाविद्यालय स्तर पर समग्र तृतीय स्थान प्राप्त किया और बी.ए. अंतिम वर्ष में प्रथम स्थान हासिल किया; इतिहास और भूगोल में उनके प्रदर्शन को विशेष रूप से सराहा गया।

बी.कॉम द्वितीय वर्ष में नैन्सी शांडिल ने द्वितीय वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बी.कॉम प्रथम वर्ष में नविता ने समग्र प्रथम स्थान प्राप्त किया और प्रथम वर्ष के विभिन्न विषयों में भी प्रथम स्थान पाया ।
बी.एससी. तृतीय वर्ष(मेडिकल)
में मेघा ने समग्र प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बॉटनी और जूलॉजी के कई विषयों में प्रथम स्थान हासिल किया तथा एक विषय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निखिल पाट्याल ने समग्र द्वितीय स्थान प्राप्त किया । गौरव गौंटा ने समग्र तृतीय स्थान प्राप्त किया
बी.एससी. तृतीय वर्ष(नॉन-मेडिकल)
में अनुज शर्मा ने समग्र द्वितीय स्थान प्राप्त किया । वहीं निखिल ठाकुर ने समग्र तृतीय स्थान प्राप्त किया और भौतिकी के कई विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।

बी.ए. तृतीय वर्ष में विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कीं। मनिंदर कौर ने समग्र द्वितीय स्थान प्राप्त किया और इतिहास में प्रथम तथा राजनीति विज्ञान में द्वितीय स्थान हासिल किया। गौरव ठाकुर ने समग्र तृतीय स्थान प्राप्त किया । अभिषेक ने दर्शनशास्त्र में दो विषयों में प्रथम और एक विषय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अभिषेक कुमार ने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में द्वितीय स्थान हासिल किया। अधिराज जिश्तु ने दर्शनशास्त्र में प्रथम और अंग्रेज़ी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अमित कुमार ने अर्थशास्त्र में प्रथम स्थान हासिल किया।

खेल पुरस्कार (2025-26) में सुर्यांश ठाकुर और करण शर्मा ने बैडमिंटन में उपविजेता स्थान प्राप्त किया और अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में भाग लिया। खो-खो प्रतियोगिता में अमन, सौरभ, बुपेश, शिवम, दीपांशु ठाकुर, प्रणव शर्मा, तेजस शर्मा, पियूष ठाकुर, कुशल ठाकुर, अर्शित भोटका और अमित ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया |
मनिष कुमार और रोहित कुमार ने अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया और अखिल भारतीय प्रतियोगिता में भी भाग लिया, तुषार ठाकुर ने क्रिकेट में अंतर-विश्वविद्यालय स्तर पर भाग लेकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
इन सभी विद्यार्थियों को तथा अन्य कई विद्यार्थियों को खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया|

इस कार्यक्रम में डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. पीडी कौशल ,शोध एवं विकास प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. राकेश शर्मा, बॉटनी विभाग अध्यक्ष
डॉ. अनुप्रिया शर्मा सहित अन्य सभी शैक्षणिक गैर- शैक्षणिक कर्मचारी और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे|

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई पहाड़ी नाटी ने सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close