स्वास्थ्य

चिकित्सकों को पीजी करते समय 100% वेतन प्रदान

हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ का प्रतिनिधिमंडल डॉ राजेश राणा अध्यक्ष हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री से मिले

No Slide Found In Slider.

हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ का प्रतिनिधिमंडल डॉ राजेश राणा अध्यक्ष हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ की अध्यक्षता में  मुख्यमंत्री  से मिले। इस उपलक्ष पर स्वास्थ्य निदेशक डॉक्टर गोपाल बेरी, महासचिव डॉक्टर विकास ठाकुर सचिव डॉक्टर सुनील चौहान, कोषाध्यक्ष डॉ प्रवीण चौहान, डॉ हितेन बनियान मौजूद थे। संघ ने मुख्यमंत्री का हार्दिक धन्यवाद किया और स्वास्थ्य निदेशक की चिकित्सा समुदाय से नियुक्ति के लिए आभार जताया।

No Slide Found In Slider.

संघ का प्रतिनिधिमंडल माननीय स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव महोदया से भी डॉ राजेश राणा अध्यक्ष हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ की अध्यक्षता में मिला और उनका भी हार्दिक धन्यवाद किया और आभार जताया। इस उपलक्ष पर डॉ गोपाल बेरी स्वास्थ्य निदेशक, डॉ विकास ठाकुर महासचिव, डॉ प्रवीण चौहान कोषाध्यक्ष, डॉ दीपक कैंथला अध्यक्ष शिमला इकाई, डॉ योगराज वर्मा महासचिव शिमला इकाई और डॉ हितेन बनियाल मौजूद रहे।
संघ ने डॉ गोपाल बेरी को प्रदेश के नए स्वस्थ निदेशक का कार्यभार प्राप्त करने के लिए भी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

No Slide Found In Slider.

हिमाचल चिकित्सा अधिकार संघ हमेशा ही प्रदेश की जनता को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं के उपलब्ध करवाने के लिये दिन रात समर्पित है। प्रदेश में प्रतिकूल मौसम और दुर्गम क्षेत्रों में बेहतरीन स्वास्थ सेवाएं प्रदान किए जाने के लिए हिमाचल देश भर में माना जाता है। इस नियुक्ति से हिमाचल के चिकित्सकों का मनोबल बढ़ा है और संघ पुनः सरकार का धन्यवाद करता है। संघ आदर्श स्वास्थ संस्थानों को सुदृढ़ करने और 200 नए चिकित्सकों की होने वाली नियुक्तियों के लिए भी  मुख्यमंत्री महोदय एवम् सरकार का हार्दिक धन्यवाद करता है। चिकित्सकों को पीजी करते समय 100% वेतन प्रदान करने के लिए भी सरकार का आभारी है।

हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों, रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशनों के सभी सदस्य और पदाधिकारियों, मेडिकल कॉलेज के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों तथा प्रदेश की सभी पैरामेडिकल एसोसिएशंस का भी धन्यवाद करता है।आज प्रदेश त्रासदी से जूझ रहा है और चिकित्सक समुदाय दिन रात प्रदेश की जनता को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बेहतरीन प्रयास कर रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने प्रदेश की जनता की स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए संघ को अग्रिम वार्ता का न्योता भी दिया जिसके लिए हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ माननीय मुख्यमंत्री महोदय का हार्दिक स्वागत एवं धन्यवाद करता है

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close