स्वास्थ्य

6 लाख नन्हे बच्चों की सुरक्षा का संकल्प, 21 दिसंबर को पोलियो ड्रॉप्स अभियान

पोलियो मुक्त भारत की सफलता को बरकरार रखने की तैयारी तेज, 21 दिसंबर को राष्ट्रीय पोलियो दिवस

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

शिमला।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

आगामी राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण दिवस (एनआईडी) 21 दिसंबर, 2025 की तैयारियों को लेकर सोमवार को सचिवालय, शिमला में राज्य टास्क फोर्स फॉर इम्यूनाइजेशन (STFI) की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विशेष सचिव स्वास्थ्य  जितेंद्र संजटा, आईएएस ने की। 6 लाख नन्हे बच्चों की सुरक्षा का संकल्प, 21 दिसंबर को पोलियो ड्रॉप्स अभियान
बैठक में आयुष विभाग, सामाजिक न्याय एवं महिला एवं बाल विकास विभाग, डब्ल्यूएचओ, यूएनडीपी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), स्वास्थ्य निदेशालय, चिकित्सा शिक्षा निदेशालय, पंचायती राज, परिवहन विभाग, डीएचएसआर तथा जनसंपर्क विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक का मुख्य एजेंडा 21 दिसंबर को होने वाले राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण दिवस की तैयारियों की समीक्षा करना रहा। इस दौरान सभी विभागों के बीच आपसी समन्वय, फील्ड स्तर पर माइक्रो प्लानिंग और शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक के उपरांत निर्णय लिया गया कि अब राज्य के प्रत्येक जिले में जिला टास्क फोर्स फॉर इम्यूनाइजेशन (DTFI) की बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
गौरतलब है कि भारत को वर्ष 2014 में पोलियो मुक्त घोषित किया गया था, जबकि देश में पोलियो का अंतिम मामला वर्ष 2011 में सामने आया था। वहीं, हिमाचल प्रदेश में पोलियो का आखिरी मामला वर्ष 2009 में दर्ज किया गया था।
आगामी एनआईडी के तहत प्रदेश में पांच वर्ष से कम आयु के लगभग 6 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को बूथ पर लाकर पोलियो ड्रॉप्स अवश्य पिलाएं और पोलियो मुक्त हिमाचल के संकल्प को मजबूत करें।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close